BREAKING: भारत का फाइटर जेट सुखोई-30 लापता, असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद रडार से संपर्क टूटा, सर्च ऑपरेशन जारी

Sukhoi Su-30 MKI: भारतीय वायुसेना (IAF) का एक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान रडार से लापता हो गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sukhoi Su-30MKI Fighter Jet Goes Missing In Assam
भारत का फाइटर जेट सुखोई-30 लापता | Image: Reuters

Sukhoi Su-30 MKI: भारतीय वायुसेना (IAF) का एक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान रडार से लापता हो गया है। असम की राजधानी गुवाहाटी रक्षा पीआरओ (PRO) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विमान के लिए तलाश अभियान जारी है। 

रिपोर्ट्स ने अनुसार बताया जा रहा है कि 4.5 पीढ़ी का यह सुखोई विमान गुरुवार 05 मार्च को आंगलोंग जिले में एक सॉर्टी के दौरान गायब हो गया। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वहीं, IAF ने कहा 'एक Su-30 MKI एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में आया था। और जानकारी का पता लगाया जा रहा है। सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया।' 
 

असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी

बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना (IAF) का सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में आया था। इसके बाद रडार से लापता हो गया है। वहीं, विमान का पायलट भी लापता है, जिसकी तलाश और बचाव अभियान जारी है। 

भारतीय वायुसेना (IAF) ने क्या कहा?

सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान के रडार से गायब होने के बाद भारतीय वायुसेना (IAF) का  बयान आया है। AIF ने कहा कि 'एक Su-30 MKI एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में आया था। और जानकारी का पता लगाया जा रहा है। सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया।'

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड