अपडेटेड 26 October 2023 at 13:20 IST

'जात पे ना पात पे, वोट लगेगी हाथ पर...अब ये पार्टी ले आए फुटपाथ पर', कांग्रेस पर सुधांशु त्रिवेदी का निशाना

Caste Census: 24 की टक्कर सेशन में राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए। गरमागरम बहस दिखी। भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के जातीय मतगणना की पोल खोली।

Follow : Google News Icon  
PC: summit pic/r bharat
PC: summit pic/r bharat | Image: self

Caste Census Discussed at 24 ki Takkar:  जातीय जनगणना को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने I-N-D-I-A गठबंधन को निशाने पर लिया। पुराना इतिहास याद दिलाया। बताया कि कैसे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जातीय जनगणना का विरोध किया था तो इंदिरा गांधी के नारे को भी याद दिलाया। 

जाति जनगणना को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को घेरा

नीतीश कुमार के जाति जनगणना वाले बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "जाति जनगणना रोका किसने था? अंग्रेजों के समय में होता था। स्वतंत्र भारत में जाति जनगणना किसने रोका? कांग्रेस के नेहरू ने रोका। कहा गया था कि अंग्रेजों की फूट डालो राज की नीति थी इसलिए हम जाति जनगणना नहीं कराएंगे। आप एक बार कह दें कि नेहरू गलत थे हम मान लेंगे। हमने तो बचपन में नारा सुना है कि जात पे ना पात में इंदिरा जी की बात पे, मुहर लगेगी हाथ पे। आज ऐसा सपूत आया है, जिसने ये किया है कि जात पे ना पात में इंदिरा जी की बात पे, मुहर लगेगी हाथ पे, रख दिया उसको लात पे, पार्टी ले आए फुटपाथ पे।"

इंदिरा के बहाने कांग्रेस पर प्रहार

Advertisement

भूतपूर्व पीएम इंदिरा गांधी के लोकप्रिय नारे को याद दिलाया। तंज कसा कांग्रेस पर की अब जात पात की बात कर हाशिए पर आ रहे हैं। कहा-जात पे ना पात पे, वोट लगेगी हाथ पर, अब ये पार्टी ले आए फुटपाथ पर।

सम्मेलन में क्या क्या?

Advertisement

जनहित, देशहित और राष्ट्रहित की भावना के साथ रिपब्लिक भारत के सबसे बड़े समिट 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' का आगाज हो चुका है। इस एकदिवसीय समिट में देश के बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ आधा दर्जन से ज्यादा एंकर भारत की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की चिंताओं पर महामंथन कर रहे हैं। यह समिट ताज पैलेस होटल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सीएम योगी, जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर सहित राजनीति, कला, सिनेमा और संगीत की कई हस्तियां शिरकत कर रही हैं।

आगामी दिनों में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में इस महामंथन के दौरान चुनाव से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जा सकती है। आगामी कार्यक्रमों में कई विपक्षी नेताओं का भी जमावड़ा लगने वाला है, जो चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और राजनीति पर बात कर सकते हैं। समिट की शुरुआत शंकर महादेवन के साथ 'मां तुझे सलाम!' टॉपिक से की गई है।

ये भी पढ़ें-  R Bharat Summit 2023 मंच पर शंकर महादेवन की ऑन डिमांड Breathless परफॉर्मेंस

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 26 October 2023 at 13:19 IST