मार्च की गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में अचानक छाया घना कोहरा, मौसम को ये क्या हुआ? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

मार्च की शुरुआती गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में घना कोहरा देखा गया। पश्चिमी विक्षोभ और नमी से बने इस कोहरे से विजिबिलिटी अचानक कम हो गई। मौसम विभाग ने बताया क्या है इसके पीछे की वजह। पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Fog March
गर्मी के बीच दिल्ली-NCR पर अचानक छाया घना कोहरा | Image: AI/ Representative

IMD Weather Update: दिल्ली-NCR के निवासियों ने आज सुबह घना कोहरा देखा। जहां एक तरफ मार्च में गर्म की शुरुआत पिछले 50 सालों में सबसे गर्म रही है, वहीं घने कोहरे ने राजधानी और आसपास के इलाके को अपनी चादर में लपेट लिया। कई जगहों पर विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (WD) ने निचले स्तर पर हवा की स्थिर परत बना दी। इसके साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं नमी लेकर पहुंचीं। रात में सतह का तापमान गिरने से रेडिएशन फॉग बन गया। इसलिए मौसम में अचानक ऐसा बदलाव दिखा। तापमान की बात की जाए तो कोहरा आने से ऐसा नहीं है कि तापमान कम होगा, तापमान आने वाले दिनों में लगातार बढ़ेगा।

क्या मार्च में कोहरा दिखना नई बात है?

IMD ने बताया कि ऐसे हालात में नमी और स्थिर हवा का मिश्रण कोहरा पैदा करता है। IMD के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि मार्च में घना कोहरा पहले भी देखा गया है। उदाहरण के लिए- 2008 में 6-8 मार्च को उत्तर भारत में कोहरे से पावर ट्रांसमिशन लाइनों में खराबी आई थी। 2010 और 2013 में भी इसी तरह कोहरा देखा गया। विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन से ऐसे अप्रत्याशित मौसम बढ़ सकते हैं, लेकिन यह अभी सामान्य पैटर्न का हिस्सा है।

1-2 दिनों सुबह कोहरा दिखने की संभावना

कोहरे के साथ दिल्ली-NCR के लोगों की सुबह हुई। हालांकि, दिन चढ़ते ही कोहरा छंट गया और दिन में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहने वाला है, IMD ने चेतावनी दी कि अगर नमी जारी रही, तो अगले 1-2 दिनों में हल्का कोहरा संभव है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अगले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। तापमान बढ़ेगा, लेकिन सुबह कोहरा या धुंध संभव है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: FDI Rules Change: चीन समेत पड़ोसी देशों के लिए FDI नियमों में बदलाव

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड