अपडेटेड 29 April 2023 at 12:15 IST
'ऑपरेशन देवी शक्ति' से 'Operation Kaveri' तक... भारतीय सेना ने लिख दी नई इबारत, जानें कब-कब क्या हुआ?
सूडान में ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों को रेस्क्यू किया जा रहा है। इससे पहले भी भारत सरकार ने विदेश में संकट में फंसे लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया गया।
- भारत
- 2 min read

Operation Kaveri Amid Sudan Crisis: सूडान में चल रहे संकट के बीच फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित वापस लाने के लिए मोदी सरकार ऑपरेशन कावेरी चला रही है। ऑपरेशन कावेरी के तहत अबतक 2400 भारतीयों को वापस लाया गया है।
इससे पहले भी किसी भी संकट में फंसे लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार ने कई ऐसे ऑपरेशन चलाए हैं। रूस-यूक्रेन वार हो या अफगानिस्तान में तालिबानी संकट, या फिर देवभूमि उत्तराखंड में केदारनाथ त्रासदी हो...भारत सरकार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती रही है।
ऑपरेशन कावेरी
सूडान में चल रहे संकट के बीच भारत की मोदी सरकार ने वहां फंसे अपने लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत अबतक 13वां जत्था सूडान से रवाना हो चुकी है।
ऑपरेशन गंगा
2022 साल में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की तस्वीर किसी के आंखों से नहीं जा सकती। आज भी दोनों देशों के बीच स्थिति ठीक नहीं हुई है। रूस के हर हमले का यूक्रेन डटकर सामना कर रहा है। इन सबके बीच जो नुकसान वहां पर हुई है उससे उभरने में यूक्रेन को शायद दशक लग जाएंगे। यूक्रेन में रहने वाले भारतीय नागरिकों को निकलाने के लिए मोदी सरकार ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया था। इसके तहत यूक्रेन में फंसे करीब 22,500 लोगों को वापस भारत लाया गया।
Advertisement
वंदे भारत मिशन
कोरोना की मार पूरी दुनिया ने झेली है। कोरोनाकाल की तबाही से पूरी दुनिया जूझ रही थी। उस दरमिया के विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस अपने वतम लाने के लिए सरकार ने ऑपरेशन वंदे भारत मिशन चलाया था। इसके तहत 30 अप्रैल 2021 तक लगभग 60 लाख से ज्यादा लोगों को भारत लाया गया। ये सभी लोग हवाई यात्रा से वापस लाए गए।
ऑपरेशन समुद्र सेतु
ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत कोविड काल में समुद्री रास्तों से भी विदेशों में फंसे लोगों को वापस लाया गया। इस ऑपरेशन के तहत 3992 लोगों को समुद्री रास्ते से भारत लाया गया। भारतीय नौसेना के जहाज जलाश्व (लैंडिंग प्लेटफार्म डाक), और ऐरावत, शार्दुल और मगर (लैंडिंग शिप टैंक) के जरिए भारत के लोगों को वापस लाया गया।
Advertisement
ऑपरेशन राहत
साल 2015 में यमन में गृहयुद्ध शुरू के दौरान सऊदी अरब ने नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया। इस दौरान वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन राहत शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत 4640 भारतीय लोगों को वापस लाया गया।
ऑपरेशन मैत्री
नेपाल में अप्रैल 2015 में भूकंप आया था, जिसने भारी तबाही मचाई थी। भारत सरकार और भारतीय सशत्र बलों ने ऑपरेशन मैत्री चलाकर नेपाल में फंसे 5000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया था।
ऑपरेशन देवी शक्ति
अफगानिस्तान में तालिबान ने आतंक मचाया था। ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत तालिबानियों के आतंक से भारत सरकार ने सैकड़ों भारतीयों को रेस्क्यू किया।
ऑपरेशन सूर्य होप और ऑपरेशन राहत
2013 में केदारनाथ में आई तबाही को कौन भूल सकता है। केदारनाथ त्रासदी ने सबकुछ तबाह करके रख दिया। केदारनाथ में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय सेना, एयर इंडिया और इंडियन नेवी ने मिलकर ऑपरेशन सूर्य होप और ऑपरेशन राहत चलाया और लोगों को इस त्रासदी से बाहर निकाला।
ऑपरेशन सेफ होमकमिंग
2011 में लीबिया में चल रहे गृहयुद्ध के दौरान वहां फंसे भारतीयों को बचाने के लिए ऑपरेशन सेफ होमकमिंग चलाया था। इसके तहत 15, 400 लोगों को रेस्क्यू किया गया था।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 29 April 2023 at 12:15 IST