ठाणे में 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में छात्र गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्र को 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Student arrested for raping 17 year old girl in Thane
Student arrested for raping 17 year old girl in Thane | Image: Representative image

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्र को 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 28 जनवरी को बदलापुर क्षेत्र में हुई।

बदलापुर (पश्चिम) पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी किशोरी को बरवी डैम के पास स्थित एक फार्महाउस ले गया, जहां उसने कथित रूप से बलात्कार किया। पीड़िता ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। पीड़िता की मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।

Advertisement

किशोरी की मां ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में शिकायत दर्ज कराने में देरी के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड