अपडेटेड 13 May 2024 at 21:27 IST

मुंबई में आंधी-तूफान से हालात बिगड़े, होर्डिंग गिरने से 4 की मौत; CM ने 5 लाख के मुआवजे का किया ऐलान

घाटकोपर ईस्ट के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर एक होर्डिंग गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
CM Eknath Shinde announced compensation
होर्डिंग गिरने से 4 की मौत; CM ने 5 लाख के मुआवजे का किया ऐलान | Image: ANI

Mumbai Rain: मुंबई में मौसम का बदला मिजाज लोगों को लिए मुसीबत बनकर आया। घाटकोपर ईस्ट के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर एक होर्डिंग गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। इलाके में राहत और बचाव अभियान जारी है।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों के परिजनों को 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। रेस्क्यू टीम मौके पर काम कर रही है, लगभग 57 फंसे हुए  लोगों को बाहर निकाला गया है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के इलाज का खर्चा सरकार करेगी और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

Advertisement

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी- देवेंद्र फडणवीस

मुंबई घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक बड़ा होर्डिंग गिरा है। कई लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और कुछ लोगों की मृत्यु भी हुई है। अभी लोगों के फंसे होने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, इसकी जांच होगी और सरकार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।" 

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। लगातार लोगों को बचाने का काम जारी है। 

इसे भी पढ़ें: कॉल पर शिकायत, थाने पहुंचीं...पर बिना शिकायत क्यों लौंटी स्वाति मालीवाल?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 13 May 2024 at 21:27 IST