बारिश के साथ दिल्ली में आया भयानक तूफान, IGI एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी; 3 विमानों को भी भारी नुकसान

Delhi Storm: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार शाम को आए तूफान और बारिश की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGIA) पर तबाही का मंजर देखने को मिला है। तूफान के चलते एयर इंडिया के तीन विमानों को नुकसान हुआ, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Air India Flight Delhi IGI
तेज तूफान से IGI एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी, 3 विमानों को भारी नुकसान | Image: ANI

Delhi Strom: रविवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक से करवट बदल लिया, जिसके चलते कई इलाकों में बारिश के साथ भीषण तूफान का मंजर देखा गया। बारिश और तेज तूफान के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGIA) से एक खबर आई, जिसके बाद सभी लोग सहम गए।

मिली जानकारी के अनुसार भीषण तूफान की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) एयरपोर्ट पर खड़े एयर इंडिया के तीन विमानों को भारी नुकसान पहुंचा गया, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद सुरक्षा प्रणाली पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं।

3 विमानों को भारी नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4:40 बजे हवाएं इतनी तेज थी कि एयरपोर्ट पार्किंग स्टैंड में मौजूद भारी ग्राउंड सपोर्ट उपकरण एयर इंडिया के तीन सिंगल-आइल विमानों से जा टकराई, जिसके चलते विमानों को भी भारी नुकसान होने की खबर बताई गई। हालांकि, इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है।

क्षतिग्रस्त विमानों की उड़ान रद्द

एयरपोर्ट पर इतने बड़े हादसे और क्षतिग्रस्त हुए तीनों विमानों की जांच और मरम्मत के लिए उन्हें तुरंत उड़ान भरने से रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि भारी उपकरण टकराने की वजह से एक विमान का कुछ अधिक ही नुकसान हुआ है, जिसकी मरम्मत में कुछ अधिक समय लग सकता है। वहीं, अन्य दो विमानों को मामूली मरम्मत के बाद कुछ दिनों में उड़ान के लिए तैयार किए जाने की उम्मीद है।

Advertisement

चेतावनी और सुरक्षा प्रणाली कटघरे में

इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सभी एयरलाइंस और एयरपोर्ट अधिकारी हैरान हैं कि इसकी चेतावनी पहले क्यों नहीं दी गई। तूफान से पहले एयरपोर्ट को सूचना मिलती, तो इस हादसे को टाला जा सकता था। वहीं, यह भी सवाल उठ रहा है कि पार्किंग स्टैंड भारी ग्राउंड सपोर्ट उपकरण ऐसे कैसे छोड़ दिया गया था।

ये भी पढ़ें: दवा कारोबारी के इकलौते बेटे का 'ब्रेनवॉश', जिम में फंसाकर दाढ़ी बढ़वाई, नमाज पढ़वाई; मौलवी समेत 10 पर FIR, पाक कनेक्शन भी आया सामने

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड