मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में UP की राज्यपाल भी थीं सवार, AC कोच की टूटी खिड़कियां; पुलिस का बड़ा एक्शन

मुंबई से गुजरात के अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई है। सूरत के उतरान रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध ने ट्रेन पर पथराव किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Stone pelting at Vande Bharat train
मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव | Image: X

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर एक बार फिर पथराव घटना देखने को मिली है। महाराष्ट्र के मुंबई से गुजरात के अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22961) पर मंगलवार शाम सूरत के उतरान रेलवे स्टेशन के पास पथराव की घटना हुई। घटना के समय उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इसी ट्रेन में सवार थीं। पथराव की वजह से AC कोच के शीशे टूट गए। घटना के तुरंत बाद RPF की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।

रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना शाम करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच उतरान और कोसाड स्टेशनों के बीच हुई। पथराव के कारण AC कोच सी-6 और सी-10 की कांच की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार कोई यात्रा हताहत नहीं हुआ। ट्रेन में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  भी सवार थीं।

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक के पास करीब 30 वर्षीय एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी काफी नशे की हालत में था। पुलिस और आरपीएफ उसकी पहचान स्थापित करने तथा घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रहे हैं।

उत्रान और कोसाड के बीच पथराव

वेस्टर्न रेलवे के वडोदरा डिवीजन के PRO अनुभव सक्सेना ने कहा, "ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस (22961), आज मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी। उत्रान से निकलने के कुछ ही देर बाद, उत्रान और कोसाड के बीच पथराव की घटना की जानकारी मिली। हमने तुरंत GRP SP को सूचित किया और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों को मौके पर भेजा। "

Advertisement

एक संदिग्ध गिरफ्तार 

"हमने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ चल रही है। आरोपी सूरत का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका नाम पिंटू कुमार है। जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "हमें जानकारी मिली थी कि गवर्नर आनंदीबेन A1 कोच में थीं, जबकि पथराव की घटना C6 और C10 कोच के पास हुई; हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।" 

ट्रेन में UP की राज्यपाल थीं सवार

ट्रेन में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ दमन-दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल पटेल भी सवार थे। दोनों एग्जीक्यूटिव कोच में होने के कारण पूरी तरह सुरक्षित रहे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वर्तमान में दादरा एवं नगर हवेली, दमन-दीव तथा अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 2029 लोकसभा के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव? अटकलें क्यों हुईं तेज

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड