प्राइवेट पार्ट पर चोट, होंठ-चेस्ट पर निशान... दिशा सलियान का पोस्टमार्टम करने वाले स्टाफ ने खोला राज, स्टिंग ऑपरेशन में SSR की मौत पर भी खुलासा
रिपब्लिक टीवी के स्टिंग ऑपरेशन में दोनों शवों के पोस्टमार्टम करने वाली टीम का हिस्सा रहे रूपकुमार शाह ने बताया कि दिशा सालियान के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे।
- भारत
- 3 min read

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान मौत केस में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपब्लिक टीवी के स्टिंग ऑपरेशन में दोनों शवों के पोस्टमार्टम करने वाली टीम का हिस्सा रहे रूपकुमार शाह ने बताया कि दिशा सालियान के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि सुशांत सिंह के गले पर रस्सी से कई बार दबाए जाने के निशान थे।
स्टिंग में रूपकुमार शाह को कहते सुना जा सकता है कि दिशा सालियान केस में सचिन वाजे के कहने पर वीडियोग्राफी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 11 बजे से 12 बजे के बीच आया। कोविड टेस्ट पहले ही किया जा चुका था। शाह ने सचिन वाजे पर 15 दिनों तक प्रताडि़त करने का भी आरोप लगाया।
चेस्ट, कान और होंठ पर काटे जाने के निशान
रूपकुमार शाह ने बताया कि दिशा सालियान का पोस्टमार्टम करने वाले मेरे सहयोगियों ने मुझसे कहा कि दिशा के दांत टूटे हुए थे। उसके होंठ, कान, चेस्ट पर काटे जाने के निशान थे। उन्होंने बताया कि ये ऐसा है जैसे 5 से 6 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया हो।
Advertisement
तीन दिनों तक रखा गया दिशा का शव
रूपकुमार शाह के साथ स्टिंग में मौजूद एक और शख्स को कहते सुना जा सकता है। वो बता रहा है कि दिशा की बॉडी को जल्द से जल्द निकाल देने के स्पेशल ऑर्डर के बाद भी उसे तीन दिनों तक रखा गया। इस बारे में रूपकुमार शाह ने बताया कि 1 घंटे तक स्पर्म का टेस्ट किया जा सकता है, तीन दिन में तो सारे सबूत खत्म हो जाएंगे।
Advertisement
पूरा स्टिंग ऑपरेशन यहां देखें
दिशा सालियान केस के बारे में जानिए
दिशा सालियान एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं और उन्होंने कुछ समय तक दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी काम किया था। दिशा की मौत 8 जून 2020 की रात मुंबई के मलाड इलाके में एक हाईराइज बिल्डिंग से गिरने के बाद हुई थी। उस समय पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) के तौर पर दर्ज किया था और बाद की जांच में मुंबई पुलिस ने किसी तरह की साजिश या फाउल प्ले का सबूत नहीं मिलने की बात कही थी।
दिशा की मौत के करीब एक हफ्ते बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी, जिसके चलते दोनों मामलों को लेकर कई तरह के दावे और कयास सामने आए। हालांकि, जांच एजेंसियों की ओर से दोनों मौतों के बीच किसी आपराधिक कनेक्शन की पुष्टि नहीं की गई थी। अब दिशा के पिता सतीश सालियान की याचिका पर कोर्ट ने मामले की परिस्थितियों की नए सिरे से जांच के लिए वरिष्ठ CBI अधिकारी नियुक्त करने और FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है।
सुशांत सिंह की मौत को हुए 6 साल
सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में हुआ था। एक्टर मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को आधिकारिक तौर पर आत्महत्या माना गया।