अपडेटेड 10 November 2023 at 15:23 IST
कर्नाटक के हसनंबा मंदिर में हादसा, बिजली का तार टूटने से मची भगदड़; कई लोगों को चोटें आईं
Karnataka के एक मंदिर में बड़ी घटना हुई है। कई लोगों को करंट लगने और घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घायल लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है।
- भारत
- 2 min read

कर्नाटक (Karnataka) के एक मंदिर में बड़ी घटना हुई है। मंदिर में लोग पूजा पाठ कर रहे थे और इसी दौरान कथित रूप से बिजली का तार टूट गया। इससे कई लोगों को करंट लगने और घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घायल लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है।
खबर में आगे पढ़ें:-
- कर्नाटक के मंदिर में क्यों मची भगदड़?
- कितने लोगों को हादसे में चोटें आईं?
हासन जिले के हसनंबा मंदिर में हादसा
कर्नाटक के हासन जिले के हसनंबा मंदिर में ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंदिर में भीड़ थी, बिजली का तार टूटने के समय वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
Advertisement
हादसे की जांच की जा रही है: हासन एसपी
हासन एसपी मोहम्मद सुजीता का कहना है, दोपहर करीब 1.30 बजे टूटे हुए तार के कारण कुछ लोगों को बिजली का झटका लगा। लोग घबरा गए और भागने लगे। केईबी और हेस्कॉम अधिकारी यहां हैं। वे जांच कर रहे हैं।
एसपी मोहम्मद सुजीता ने बताया कि कुछ लोगों को अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि वे सभी खतरे से बाहर हैं।
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 10 November 2023 at 15:12 IST