स्टालिन के मंत्री एसएस शिवशंकर ने भगवान राम के अस्तित्व पर उठाए सवाल, BJP ने कहा- इस बार तुम्हें...

स्टालिन के मंत्री ने दावा किया कि भगवान राम को लेकर कोई ऐतिहासिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है जिससे कि पुष्टी हो सके कि कि भगवान राम का कोई अस्तित्व हो।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ss shivashankar
ss shivashankar | Image: ss shivashankar/ Facebook

तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार में मंत्री और डीएमके नेता एसएस शिवशंकर ने भगवार राम पर विवादित बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। स्टालिन के मंत्री ने दावा किया कि भगवान राम को लेकर कोई ऐतिहासिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है जिससे कि पुष्टी हो सके कि कि भगवान राम का कोई अस्तित्व हो।

एमके स्टालिन सरकार में मंत्री एसएस शिवशंकर के बयान पर बीजेपी ने नाराजगी जताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार करते हुए कहा, “इंडी गठबंधन के सदस्य DMK के नेता , तमिलनाडु के परिवहन मंत्री , एसएस शिवशंकर कह रहे है कि भगवान राम का कोई अस्तित्व ही नहीं है। यही उसी DMK से है , जिनके नेता पूर्व में सनातन धर्म को डेंगू , मलेरिया बता चुके है।”

सलूजा ने कहा, “कांग्रेस इन्हीं के साथ गठबंधन में है। यह है इंडी गठबंधन की भगवान राम के प्रति सोच। सनातनी जनता ने पूर्व में भी भगवान राम मंदिर का विरोध करने पर इन्हें घर बैठाया था , अब जनता इनका सूपड़ा साफ़ कर कर ही रहेगी।”

इंडी हिंदू विरोधी गठबंधन है- शहजाद पूनावाला

Advertisement

वहीं बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एसएस शिवशंकर के बयान पर इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। शहजाद ने कहा, "एक बार फिर INDI का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। सनातन उन्मूलन के बयान और सनातन की तुलना बीमारी से करने पर डीएमके मंत्री का कहना है, "प्रभु राम का कोई अस्तित्व नहीं है"। कांग्रेस/यूपीए सरकार ने भी 2007 में ऐसा ही हलफनामा दिया था।"

पूनावाला ने कहा,  "हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदू हिंसक है। राम जन्मभूमि आंदोलन को हराया गया और कर्नाटक में इसका नाम बदलकर रामनगर कर दिया गया। पूरे INDI गठबंधन का एक ही ध्येय वाक्य है, हिंदू को दो गाली, मिलेगी वोटबैंक की ताली। टीएमसी जय श्री राम का विरोध करती है, सपा, राजद ने राम चरित मानस को गाली दी,  डीएमके ने कहा सनातन उन्मूलन, कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया। यह हिंदू विरोधी गठबंधन है।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के 'अधर्मी' पर बुलडोजर प्रहार! मायावती ने सपा पर खड़े किए सवाल

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड