श्रीलंकाई नौसेना ने 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने दो अलग-अलग घटनाओं में गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और तीन ‘ट्रॉलर’ जब्त किए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrests
arrests | Image: ANI

श्रीलंका की नौसेना ने दो अलग-अलग घटनाओं में गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और तीन ‘ट्रॉलर’ जब्त किए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नौसेना ने बताया कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान मन्नार जिले के तट पर 25 और 26 जनवरी को ये दोनों गिरफ्तारियां की गईं।

गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में यहां भारतीय उच्चायोग ने कहा कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के लिए पहले भी इसी तरह गिरफ्तार किए गए 41 भारतीय मछुआरों को वापस स्वदेश भेज दिया गया है।

Advertisement

इससे पहले 12 जनवरी को भी आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और दो ‘ट्रॉलर’ (मछली पकड़ने में इस्तेमाल किया जाने वाला जहाज) जब्त किए गए थे। 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड