BREAKING: स्पाइसजेट विमान का पहिया गायब, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित, फ्लाइट में 80 से अधिक लोग सवार

Mumbai Airport : स्पाइसजेट विमान का पहिया गायब होने के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकाल घोषित किया गया। Spicejet के इस विमान में केबिन क्रू समेत 80 से अधिक लोग सवार थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SpiceJet plane wheel missing, emergency declared at Mumbai airport
मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित | Image: Republic

Mumbai Airport Emergency : मुंबई हवाई अड्डे पर शुक्रवार को पूर्ण आपातकाल घोषित कर शाम 5 बजे तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई। ये स्थित स्पाइसजेट विमान का एक पहिया गायब होने के बाद पैदा हई। स्पाइसजेट की ये फ्लाइट कांडला से मुंबई जा रही थी। टेकऑफ के बाद विमान का एक पहिया रनवे पर मिला।

विमान से एक पहिया गायब होनी की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई और मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकाल लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। स्पाइसजेट ने घटना के बाद पहला बयान जारी कर बताया कि “उड़ान भरने के बाद विमान का बाहरी पहिया रनवे पर मिला, लेकिन विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित उतर गया। टर्मिनल पर सभी यात्री सुरक्षित उतर गए हैं।”

80 से अधिक लोग थे सवार

विमानन क्षेत्र में यह इस तरह की बहुत ही दुर्लभ घटना है। स्पाइसजेट के Q400 विमान में केबिन क्रू समेत 80 से अधिक लोग सवार थे। विमान का एक पहिया नहीं होने से लैंडिंग के वक्त बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन पायलट की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टल गया। 

लैंडिंग से 20 मिनट पहले दी सूचना 

स्पाइसजेट Q400 विमान का पहिया उड़ान भरते समय गिरा था। किसी वजह से विमान का पहिया निकल गया था, जो रनवे पर मिला। विमान की इमरजेंसी लैंडिग से पहले ईंधन निकाल दिया गया था। पायलट को विमान का पहिया गायब होने की सूचना ATC ने दी थी। पायलट ने लैंडिंग से 20 मिनट पहले आपात स्थिति की सूचना दी थी। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP: होलट के पास पेशाब करने की बात पर कहासुनी, फिर कई लोगों को पीटा और की खुलेआम फायरिंग, गोरखपुर में दबंगों की गुंडई का VIDEO VIRAL
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड