Weather: 26 मई को केरल पहुंचेगा मानसून, दिल्ली-UP समेत 10 राज्यों में अलग-अलग चेतावनी, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट

IMD ने केरल में मानसून की एंट्री की तारीख बता दी है। साथ ही दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 10 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें IMD का ताजा अपडेट।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Today Weather Update IMD Alert 12 May 2026 Heatwave and Rain Alert
कहीं आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट | Image: AI

IMD Weather Alert India: देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने राहत और चिंता दोनों तरह की खबरें जारी की हैं। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले दस्तक देने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में अगले 24 घंटे मौसम बेहद खराब रहने का अनुमान है।

केरल में 26 मई को मानसून की दस्तक की उम्मीद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 2026 में दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में अपनी सामान्य तारीख (1 जून) से पहले, लगभग 26 मई 2026 को शुरू होने की संभावना है। इसमें चार दिन का उतार-चढ़ाव  हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 21 सालों में उसका मानसून आगमन का पूर्वानुमान काफी सटीक साबित हुआ है। केरल में मानसून के प्रवेश के साथ ही देश में चार महीने (जून से सितंबर) के ऋतु की शुरुआत हो जाएगी।

10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के 10 राज्यों में अगले 24 घंटे के लिए भीषण आंधी, तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों की आड़ लेने से बचें।

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम 

बिहार: यहां सबसे ज्यादा 80 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश: लखनऊ, आगरा, वाराणसी और प्रयागराज सहित कई जिलों में 65 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश की चेतावनी है।

दिल्ली-NCR: आज शाम को आसमान में काले बादल छा सकते हैं और 30 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, अगले 3-4 दिनों में यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

Advertisement

मध्य प्रदेश और राजस्थान: एमपी के ग्वालियर-चंबल और मालवा क्षेत्र में भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट है, जहां पारा 46 डिग्री तक जा सकता है। वहीं राजस्थान के फलोदी में तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

असम में बाढ़ के हालात: पूर्वोत्तर राज्य असम में लगातार हो रही बारिश से स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां बाढ़ के कारण 23 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने कछार और हैलाकांडी सहित कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

इसके अलावा झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

यह भी पढ़ें: 15वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, फिर भी 90 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड