अपडेटेड 15 July 2024 at 22:22 IST

VIRAL: मुंबई लोकल में सजी सुरों की महफिल, यात्रियों ने गाए ऐसा गाना... सोनू निगम भी हो गए फैन; VIDEO

Mumbai Local Video: एक शख्स ट्रेन की दीवार पर तबला बजाता नजर आ रहा है और दूसरा शख्स सोनू निगम का गाना 'ये दिल दीवाना' गा रहा है। वीडियो काफी प्यारा है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Local Viral Video
मुंबई लोकल का वायरल वीडियो | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज हमें ढेरों वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें से कुछ दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई लोकल ट्रेन का भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन के अंदर ही सुरों की महफिल सजती हुई नजर आ रही है।

जी हां, वीडियो में कुछ लोग ट्रेन के अंदर ही सोनू निगम का गाना 'ये दिल दिवाना' गाने लगते हैं। इससे ट्रेन के अंदर ही पूरा माहौल बन जाता है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो इंटरनेट यूजर्स का दिल जीतता नजर आ रहा है।

आपका भी दिल जीत लेगा VIDEO

वायरल हो रहे वीडियो में देखने मिल रहा है कि कैसे मुंबई लोकल ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री सफर कर रहे होते हैं। ट्रेन भरी हुई है। इस दौरान ही कुछ यात्री ट्रेन के अंदर गाना गाने लगते हैं। एक शख्स ट्रेन की दीवार पर तबला बजाता नजर आ रहा है और दूसरा शख्स सोनू निगम का गाना 'ये दिल दीवाना' गा रहा है। ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्री भी इस जुगलबंदी का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। इस दौरान इस खूबसूरत नजारे को कुछ लोग अपने कैमरे में कैद करने लगते हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो देख सोनू निगम ने भी किया कमेंट

ट्रेन में सजी इस सुरों की महफिल का ये प्यारा सा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं खुद इस गाने के सिंगर यानी सोनू निगम को ही इतना भा गया कि वह खुद को इस पर कमेंट करने से रोक नहीं पाए। जी हां, वायरल वीडियो पर सोनू निगम का भी कमेंट आया है। उन्होंने लिखा, "कितना खूबसूरत है। इसे देखकर मुझे कितनी खुशी मिल रही है। भगवान सभी का भला करें।"

Advertisement

लोग बोले- दिन बन गया

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को the_minihaboo अकाउंट से 11 जुलाई को शेयर किया गया, जिसे 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरो लोग ने इस पर कमेंट किया। एक यूजर ने कहा, "ये कितना प्यारा है। यात्रियों को आपस में मौज-मस्ती और मनोरंजन करते देख काफी अच्छा लगा।" दूसरे यूजर ने कहा, "इसने मेरा दिन बना दिया।" अन्य यूजर ने लिखा, "इसे देख मेरे पांव अपने आप थिरकने लगे।" अन्य यूजर ने लिखा, "इतना खूबसूरत नजारा आपको मुंबई लोकल में भी देखने मिल सकता है।"

यह भी पढ़ें: VIDEO: दिल्‍ली मेट्रो के बाद मुंबई लोकल में अश्‍लीलता, भोजपुरी गाने पर युवती का 'डर्टी डांस' Viral
 

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 July 2024 at 22:22 IST