केरल में BJP की टिकट से चुनाव लड़ेंगी 'सोनिया गांधी', कांग्रेस को देंगी टक्कर; दिलचस्प है मामला

Kerala News: केरल की मुन्‍नार पंचायत में BJP ने सोनिया गांधी नाम की महिला को अपना उम्मीदवार सोनिया गांधी बनाया है, जिसके चलते ये चुनाव चर्चाओं में आ गया। वो कांग्रेस की उम्मीदवार को यहां से टक्कर देंगी। जानते हैं कौन हैं 34 साल की सोनिया और कैसा पड़ा उनका ये नाम?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kerala bjp candidate sonia gandhi
kerala bjp candidate sonia gandhi | Image: Social Media

Kerala BJP Candidate Sonia Gandhi: केरल के मुन्नार में होने वाला पंचायत चुनाव अलग वजह से चर्चाओं में आया है। यहां BJP ने जिसे अपना उम्मीदवार बनाया, उस नाम की खूब चर्चाएं हो रही हैं। यहां भाजपा ने स्थानीय पंचायत के नल्लथन्नी वार्ड (वार्ड 16) से 'सोनिया गांधी' को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। ये पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, बल्कि मुन्नार के नल्लथन्नी कॉलोनी की रहने वाली 34 साल सोनि‍या गांधी हैं।

केरल में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में होने है। 9 और 11 दिसंबर को इसके लिए वोटिंग होगी और नतीजे 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

BJP ने सोनिया गांधी को बनाया उम्मीदवार

इन चुनावों में BJP ने मुन्नार में नल्लत्‍थानी वार्ड से सोनिया गांधी को अपना कैंडिडेट बनाया हैं। क्योंकि ये नाम कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलता है, इसलिए उनका चुनाव लड़ना चर्चाओं में आ गया।

कैसे पड़ा ये नाम? 

सोनिया का जन्म 1991 में कांग्रेस समर्थक और स्थानीय मजदूर दुरे राज के घर हुआ था। दुरे राज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से प्रभावित थे, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को भी वही नाम दे दिया। सोनिया की शादी बीजेपी नेता और पंचायत के जनरल सेक्रेटरी सुभाष से हुई।

Advertisement

दरअसल, सोनिया का जन्म 1991 में एक स्थानीय मजदूर दुरे राज के घर हुआ था। वो कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेता थे और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से काफी प्रभावित भी थे, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को भी यही नाम दे दिया।

शादी के बाद सोनिया ने पकड़ी नई राह

वहीं, सोनिया की शादी BJP नेता और पंचायत के जनरल सेक्रेटरी सुभाष से हुई। वो भी शादी के बाद राजनीति में सक्रिय हुई और BJP से जुड़ गईं। सोनिया के सुभाष पंचायत के जनरल सेक्रेटरी हैं। वो इससे पहले पुराने मुन्नार मूलक्कड़ा वार्ड उपचुनाव में BJP की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं।

Advertisement

बता दें कि सोनि‍या गांधी पहली बार कोई बड़ा चुनाव लड़ रही हैं। इस चुनाव में उनके मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार मंजुला रमेश और CPI (M) की प्रत्याशी वलारमती मैदान में होगा। सोनि‍या गांधी क्योंकि कांग्रेस के खिलाफ लड़ रही हैं, उनके नाम की वजह से ये चुनाव चर्चाओं में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: 'बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखूंगा, रोका तो मुसलमान...', TMC विधायक के नफरती बयान से मचा घमासान, प्रशासन को दी डाली बड़ी चेतावनी

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड