Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी का हेल्थ बुलेटिन जारी, डॉक्टरों ने बताया कैसा है अब स्वास्थ्य

सर गंगा राम हॉस्पिटल की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत पहले से बेहतर है और दवाओं का असर हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress Leader Sonia Gandhi Hospitalised
कैसा है सोनिया गांधी का स्वास्थ्य? | Image: X

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी बीते तीन दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गुरुवार को उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन पर इलाज का असर हो रहा है और पहले से अब वो बेहतर महसूस कर रही है। उनकी हालत अब स्थिर है।

सर गंगा राम हॉस्पिटल ने बताया, "सोनिया गांधी को 24 मार्च की रात को बुखार की वजह से सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। SGRH के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु की देखरेख में सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से उनका इलाज चल रहा है, और उन पर इलाज का असर हो रहा है।"

कैसा है सोनिया गांधी का अब स्वास्थ्य?

डॉ. अजय स्वरूप ने जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि सोनिया गांधी की स्थिति फिलहाल स्थिर है। सिस्टमिक इंफेक्शन का इलाज एंटीबायोटिक्स से चल रहा है और वे इलाज के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही हैं। डॉक्टरों की टीम पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित इन्फेक्शन की भी जांच की है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

मां से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे राहुल

इसी बीच, गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपना केरल दौरा रद्द कर मां से मिलने अस्पताल पहुंचे। केरल के लोगों के लिए एक संदेश जारी करते हुए राहुल ने कहा कि मैं यहां आना चाहता था, लेकिन आज मुझे घर पर ही रहना पड़ा और मैं नहीं आ सका। मेरी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और एक बेटे के तौर पर मुझे उनकी बहुत चिंता थी, इसलिए मैंने उनके साथ रहने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Advertisement

तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं सोनिया गांधी

बता दें कि सोनिया गांधी को मंगलवार, 24 मार्च  देर रात सीने में जकड़न और सांस लेने में हल्की तकलीफ की शिकायत के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल और प्रियंका दोनों मां को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच की तो सिस्टमिक इंफेक्शन का पता चला। इसके बाद तुरंत एंटीबायोटिक्स के जरिए इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें:28 मार्च को PM Modi करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड