सोनम ने राजा रघुवंशी को शादी के बाद छूने तक नहीं दिया, सुहागरात पर ही बोली थी- कामाख्या देवी के दर्शन के बाद ही आना मेरे करीब

पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम ने शादी के बाद राजा से साफ कह दिया था कि वह तब तक उसके पास नहीं आएगी जब तक वे दोनों कामाख्या देवी के दर्शन नहीं कर लेते।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sonam raghuvanshi did not physical relation with husband raja raghuvanshi
सोनम ने राजा रघुवंशी को शादी के बाद छूने तक नहीं दिया, सुहागरात पर ही बोली थी- कामाख्या देवी के दर्शन के बाद ही आना मेरे करीब | Image: Pixabay/Instagram

Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी की शादी को चंद दिन ही हुए थे। घर में खुशियां थीं। प्‍यार था। भरोसा था। अपनापन था लेकिन एक चीज राजा को परेशान कर रही थी। वो थी दूरी। दूरी अपनी पत्‍नी सोनम से। ये दूरी सोनम ने ही बनाई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम ने शादी के बाद राजा से साफ कह दिया था कि वह तब तक उसके पास नहीं आएगी जब तक वे दोनों कामाख्या देवी के दर्शन नहीं कर लेते। सोनम ने तो शादी के बाद राजा को खुद को छूने तक नहीं दिया था। सोनम ये सब साजिश के तहत कर रही थी लेकिन राजा इसे पत्‍नी की आस्‍था और सम्मान का विषय समझ रहा था। वो उसकी ये बात भी मान गया। शिलॉन्‍ग जाने से पहले सोनम राजा को कामाख्या देवी मंदिर ले गई थी।

इस बीच राजा की मां ने कामाख्‍या जाने के पीछे के मकसद के बारे में बताया है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने रिपब्‍लिक भारत बात करते हुए कहा कि बहुत मुमकिन है कि सोनम ने राजा की नरबलि दी है। उन्होंने कहा कि शिलॉन्ग जाने से पहले वह राजा को कोलकाता में कामाख्या मंदिर क्यों ले गई? हो सकता है कि वहां तंत्र क्रिया कराई गई हो। कामाख्‍या में तंत्र क्रिया होती है। सोनम के मन में नरबलि की कामना हो सकती है। उन्होंने कहा कि आखिर बार जब उनकी सोनम से फोन पर बात हुई थी, तो उन्होंने पूछा था कि राजा का फोन चालू क्यों नहीं है। वह लागतार बात को टालती रही।

'मंगल दोष' छुड़ा राज कुशवाहा से शादी हत्या का मकसद?

राजा के पिता ने सोनम पर अपनी कुंडली का 'मंगल दोष' मिटाने के लिए पति की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक सोनम ने ऐसा इसलिए किया ताकि वह अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह से शादी कर सके। वहीं राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि सोनम को मंगल दोष था ऐसे में अगर वो किसी नामंगलिक लड़के से पहले शादी करती तो उसकी मौत हो जाती। उसे राज कुशवाहा से शादी करनी थी इसलिए उसने राजा से शादी की ताकि उसकी मौत के बाद मांगलिक दोष खत्म हो जाए और फिर वो राज से शादी कर सके। हालांकि कुछ ज्योतिषों ने इस बात को मनगढ़ंत बताया और कहा कि किसी व्यक्ति के जीवनसाथी के मरने से उसका 'मंगल दोष' नहीं मिटता।

Advertisement

राजा को मारने के लिए सोनम ने रखा था 'प्‍लान B'

क्राइम ब्रांच के इनपुट्स के अनुसार, सोनम ने राज कुशवाहा से वादा किया था कि यदि उसके दोस्त विशाल, आनंद और आकाश राजा रघुवंशी की हत्या करने में असफल होते हैं तो वह इस वारदात को खुद ही अंजाम देगी। सोनम का प्लान था कि राजा को फोटो खींचने के बहाने में खाई में धक्का दे देगी। ये सब करने के बाद अगर साजिश का खुलासा होता है तो नेपाल भाग जाएगी।

Advertisement

कौन है राज कुशवाहा

राज कुशवाहा, सोनम के पिता के फर्नीचर शोरूम में अकाउंटेंट था। पुलिस के अनुसार, वह सोनम के प्रेम में था और उसी के कहने पर हत्या की साजिश में शामिल हुआ। हालांकि, राज की मां और बहन ने मीडिया के सामने आकर दावा किया कि राज और सोनम के बीच सिर्फ मालिक-नौकर का रिश्ता था। 

इसे भी पढ़ें- राजा रघुवंशी मर्डर केस: हत्यारिन सोनम का एक और 'कांड', किलर्स को दिया हवाला का पैसा; लवर राज के मोबाइल से मिली फटे नोट की फोटो
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड