अपडेटेड 4 September 2023 at 07:12 IST

Somwar Ke Upay: भाद्रपद का पहला सोमवार, शिवलिंग पर करें ये उपाय; खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

सावन के बाद भादो मास की शुरुआती हो चुकी है। आज भाद्रपद महीने का पहला सोमवार है। इस दिन कुछ उपायों को करने से भोलेनाथ आपकी बंद किस्मत के ताले खोल सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Bhadrapad Ka Pahla Somwar
Bhadrapad Ka Pahla Somwar | Image: self

Bhadrapad Ka Pahla Somwar: भाद्रपद यानी भादो मास की शुरुआत हो चुकी है। ये महीना पूजा-पाठ के लिए जाना जाता है। इस महीने में जन्माष्टमी से लेकर श्राद्ध तक कई बड़े और महत्वपूर्ण पर्व पड़ते हैं। इस महीने में शिव परिवार की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं आज भाद्रपद का पहला सोमवार है। इस दिन भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना और व्रत करने का विधान है। ऐसे में अगर शिवलिंग से जुड़े कुछ उपायों को किया जाए तो भगवान शंकर बंद किस्मत के ताले खोल सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में....

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • भाद्रपद का क्या महत्व है?
  • भाद्रपद के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर करें ये उपाय

भाद्रपद का क्या महत्व है?

अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 9 और हिंदी यानी चंद्र कैलेंडर के मुताबिक 6 महीना भाद्रपद का होता है। इसे भादो के नाम से भी जाना जाता है। इस माह में कृष्ण जन्माष्टमी, श्राद्ध और गणेश चतुर्थी समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ते हैं। वहीं इस महीने में शिव परिवार की पूजा का विशेष महत्व है जो इस मास को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बनाता है। 

भाद्रपद के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर करें ये उपाय

भाद्रपद में शिव परिवार की पूजा करने का विशेष विधान है। ऐसे में अगर इस महीने में भगवान शंकर को खुश करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शिवजी से जुड़े कुछ उपायों को जरूर करना चाहिए। 

Advertisement

शिवलिंग पर चढ़ाएं केसर वाला दूध
भाद्रपद के पहले सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिला दूध अर्पित करें। इससे आपकी शादी में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। इसके साथ ही शीघ्र विवाह के योग भी बनते हैं।

धन प्राप्ति के लिए
धन प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए, लेकिन ध्यान रखें गोलियां खिलाते समय भगवान शिव का ध्यान करते रहें।

Advertisement

इच्छापूर्ति के लिए
अगर आपकी कोई इच्छा है तो उसे पूरा करने के लिए सोमवार के दिन 21 बेल पत्रों पर चंदन से 'ऊं नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। बेलपत्र अर्पित करने के बाद अपनी इच्छा मन में बोले। इससे आपकी मनोकामना भगवान शंकर जल्द ही पूरी करते हैं।

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए
अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं या फिर आपको लंबे समय से कोई आर्थिक समस्या है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल में अक्षत यानी चावल मिलाकर अर्पित करें।

जीवन में आ रही मुश्किलों के लिए
जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन की सभी अड़चनें दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें... Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, कृष्णा को पसंद हर एक चीज 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं परर आधारित है।REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रामणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... September Vrat Tyohar: कब है गणेश चतुर्थी और श्राद्ध? जानें सितंबर में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 4 September 2023 at 07:09 IST