'उसकी छाती पर वार हुआ...चिल्लाने की आवाज किसी ने क्यों नहीं सुनी', कार्रवाई न होने पर स्मृति भड़कीं

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेपकांड को लेकर स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Smriti Irani
स्मृति ईरानी | Image: PTI

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेपकांड को लेकर स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला।

स्मृति ईरानी ने कहा कि वो कौन है, जिसकी वजह से वो बलात्कारी आश्वस्त था कि बलात्कार के बाद वो घर लौट सकता है? पुलिस में वो कौन है, जिसने माता-पिता को कहा कि लड़की ने आत्महत्या की है, उस ऑफिसर पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है?

स्मृति ईरानी के आरोप

ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए स्मृति ईरानी ने कहा- ‘मेरा रेप-मेरा रेप की राजनीति को सीएम ममता बंद करें। क्या लड़की के बलात्कार के लिए हिन्दुस्तान की जनता प्रदेश की राजनीति को देखकर आवाज उठाएगी? लेफ्ट विंग से ममता बनर्जी को परेशानी तो इंडी गठबंधन छोड़ दें। प्रदेश की गृहमंत्री ममता बनर्जी हैं, वो किसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं, अपने खिलाफ? लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करें।’

उन्होंने आगे कहा कि बलात्कारी निश्चिंत हैं, लेकिन प्रदर्शकारियों पर भीड़ आकर हमला करती है। गुंडों की फौज इकट्ठी होती है और पुलिस को पता नहीं चलता। उन चीजों से तोड़फोड़ करते हैं, जो सबूत का हिस्सा हैं। 

Advertisement

उसके पेट पर वार हुआ था...

स्मृति ईरानी ने कहा कि उस महिला के मृत शरीर से खून बह रहा था। उसकी छाती पर वार हुआ था, पेट पर वार हुआ था, टांगों पर वार हुआ था। दोनों हाथों के नाखून टूटे पाए गए, निश्चित रूप से जब उसका बलात्कार हो रहा था, वो महिला अत्याचार से जूझ रही थी। बंगाल के हर उस नागरिक के साथ जो इंसाफ की तलाश में है, पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है। एक लड़की का अपने ही अस्पताल में बलात्कार होता है। सवाल कई हैं, जवाब का इंतजार जनता को है। परिवार ने पैसा नहीं, इंसाफ मांगा है। परिवार को इंसाफ दिलाना सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने सवाल किए कि अस्पताल में जब महिला का बलात्कार हो रहा था तो क्या उसकी चीखें किसी ने नहीं सुनी? क्या प्रिंसिपल और अस्पताल प्रशासक को ये नहीं पता था कि वो क्राइम सीन है? सरकार ने प्रिंसिपल को दंडित क्यों नहीं किया?

Advertisement

ये भी पढ़ेंः कोलकाता रेप कांड से ठीक पहले अभया ने अपनी डायरी में क्या लिखा था? पिता ने बयां किया दर्द

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड