Updated April 22nd, 2024 at 09:00 IST

हम नर्क में पड़े हैं... दिल्‍ली में 'कूडे़ के पहाड़' में आग, फैला जहरीला धुआं; सुनिए लोगों की आपबीती

गाजीपुर कूड़े के पहाड़ में 21 अप्रैल को लगी भीषण आग को अभी तक फायर सेवा के कर्मी बुझा नहीं पाए हैं। धुंआ फैल रहा है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

Reported by: Kiran Rai
गाजीपुर कूड़े के पहाड़ में धधक रही आग | Image:pti
Advertisement

Ghazipur Fire News:  दिल्ली के गाजीपुर कूड़े के पहाड़ में 21 अप्रैल को लगी भीषण आग को अभी तक फायर सेवा के कर्मी बुझा नहीं पाए हैं। इसकी वजह से धुंआ फैल रहा है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। काफी जद्दोजहद के बाद भी कूड़े के इस पहाड़ पर आग धधक रही है। 

इलाका जहरीली गैस और धुएं की गिरफ्त में है। पूरा क्षेत्र धुएं और बदबू से भर गया है।  लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। इस बीच रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर तंज भी कसा है। भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी पर इलाके की अनदेखी का आरोप लगाया है।

Advertisement

दम घोंटू धुआं...1990 से झेल रहे

आग लगने से इलाके के आस पास रह रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे हों, बड़े हों या बुजुर्ग सभी कह रहे हैं कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन हो रही है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा तक के लोग परेशान हो रहे हैं। रोज इस रास्ते से गुजरने वाले शख्स ने बताया- 'मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही है...प्रशासन लापरवाही बरत रहा है...धुएं का बुजुर्गों पर गंभीर असर होगा।'

Advertisement

एक स्थानीय निवासी ने बताया, "हम 1990 के दशक से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। हम मधुमेह, बीपी, थायराइड और आंखों में जलन से जूझ रहे हैं। यहां तक कि छोटे बच्चे भी इससे पीड़ित हैं... आंखों में जलन हो रही है। हम बाहर नहीं जा पा रहे हैं... चाहें दिल्ली सरकार हो या केंद्र सरकार, हमारी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है…हम तो नर्क में पड़े हैं यहां…

दरअसल, ये इलाका लंबे समय से ये इलाका अनदेखी का शिकार रहा है। अब इस लैंडफिल साइट के लोग भी यही कह रहे हैं। शिकायत है कि सरकारों ने वायदे तो बहुत किए लेकिन हकीकत में कुछ नहीं हो पाया।

जयंत चौधरी खराब मैनेजमेंट सिस्टम को बताया जिम्मेदार

आरएलडी के जयंत चौधरी ने वीडियो को X पर शेयर करके खराब वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर तंज कसा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि,  

Advertisement

"अभी-अभी गाजीपुर लैंडफिल में लगी भयानक आग से गुज़रा! इस तरह की आग के प्रकोप को रोकना कठिन है और यह हमारी अपशिष्ट प्रबंधन नीतियों और प्रथाओं की प्रणालीगत विफलता को ध्यान में लाता है।"

बीजेपी ने साधा निशाना

वहीं, आम आदमी पार्टी शासित एमसीडी के ढुलमुल रवैए पर भाजपा ने निशाना साधा। प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के 2022 के चुनाव से पहले 31 दिसम्बर 2023 तक यह लैंडफिल साइट साफ करने का वादा किया था, पर आज लैंडफिल साइट पर पुराने पहाड़ तो क्या हटे? आज वहां एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है...खेद का विषय है आज अरविंद केजरीवाल तो जेल में हैं पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय एवं महापौर डा. शैली ओबेरॉय ने मौके पर जाना भी जरूरी नहीं समझा>

डिप्टी मेयर ने बताई वजह!

आप के डिप्टी मेयर अली मोहम्मद इकबाल ने X पर गर्मी को इसका जिम्मेदार बताया। लिखा कि, 'गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आगजनी का मामला सामने आने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आग पर जल्द काबू पाने के निर्देश दिए। गर्मी और मौसम में ड्राइनेस की वजह से आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए 5 एक्स्कवेटर और अधिक दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं, दरअसल राजधानी दिल्ली में 26 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव होना है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में सुबह बारिश, मौसम हुआ सुहावना; IMD ने जारी किया अलर्ट
 

Advertisement

Published April 22nd, 2024 at 08:20 IST

Whatsapp logo