Electricity Saving Tips: बढ़ते बिजली बिल से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 स्मार्ट तरीके, हर महीने बचेंगे पैसे
Smart Energy Saving Tips: क्या आप भी हर महीने बढ़ती बिजली के बिल से परेशान हैं? जानते हैं 5 स्मार्ट तरीकों के बारे में जिससे आपकी बिल काफी काम हो सकता है। पढ़ें पूरी जानकारी।
- भारत
- 3 min read

Smart Energy Saving Tips: भीषण गर्मी की वजह से घरों में इन दिनों बिजली की खपत तेजी से बढ़ गई है। एयर कंडीशनर (AC), कूलर और रेफ्रिजरेटर के लगातार चलने से महीने के लास्ट में आने वाला भारी-भरकम बिजली बिल आम आदमी की जेब पर बोझ डाल देता है। कुछ तकनीकी बदलाव और आदतों में सुधार करके बिजली बिल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं उन खास तरीकों के बारे में जो आपके बिजली मीटर की रफ्तार को धीमा कर सकते हैं।
1. कैपेसिटर बैंक (Capacitor Bank) का जादू
ज्यादातर घरों में इंडक्टिव लोड (जैसे मोटर, मिक्सर, पंखे) के कारण 'पावर फैक्टर' बिगड़ जाता है, जिससे बिजली की खपत ज्यादा होने लगती है। घर के मेन बोर्ड या भारी उपकरणों के साथ Capacitor Bank लगाने से पावर फैक्टर में सुधार होता है। यह न सिर्फ उपकरणों की उम्र बढ़ाता है, बल्कि बिल में भी 10-15% तक की राहत दे सकता है।
2. AC चलाते वक्त न करें ये गलती
गर्मी में सबसे ज्यादा बिजली AC खाता है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि AC का तापमान कभी भी 24°C से नीचे नहीं रखना चाहिए। 24 डिग्री पर कंप्रेसर को कम मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में बिजली बिल कम आता है।
AC वाले बचत मंत्र की बात करें तो AC को बार-बार ऑन-ऑफ कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि जब AC शुरू होता है, तो उसका कंप्रेसर शुरूआती लोड ज्यादा लेता है। इसे एक स्थिर तापमान पर चलने देना ही समझदारी है।
Advertisement
3. इनवर्टर और बैटरी का स्मार्ट मैनेजमेंट
अगर आपके घर में इनवर्टर लगा है, तो ध्यान दें कि वह हर समय चार्जिंग मोड पर न रहे। पुरानी पड़ चुकी बैटरी चार्ज होने में ज्यादा समय और बिजली लेती है। अगर बिजली कटौती कम है, तो इनवर्टर का स्विच जरूरत पड़ने पर ही ऑन रखें।
4. 'फैंटम लोड' को कहें अलविदा
क्या आप जानते हैं कि मोबाइल चार्जर या लैपटॉप प्लग को सॉकेट में लगा छोड़ देने पर भी बिजली खर्च होती है? इसे 'फैंटम लोड' कहते हैं। चार्जर इस्तेमाल न होने पर स्विच बंद कर दें। यह छोटी सी आदत साल भर में अच्छी खासी बचत कराती है।
Advertisement
5. सोलर पैनल लगवाना बेस्ट ऑप्शन ऑपशन
अगर आपका बजट अनुमति देता है, तो सोलर पैनल लगवाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। सरकार की PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana के तहत अब सब्सिडी भी मिल रही है। यह एक वन-टाइम इन्वेस्टमेंट है जो भविष्य में आपके बिजली बिल को 'जीरो' तक ला सकता है।
बिजली बचाना न सिर्फ आपके पैसे बचाता है, बल्कि ये पर्यावरण के लिए भी जरूरी है। ऊपर बताए गए टिप्स पूरी तरह कानूनी और तकनीकी रूप से प्रमाणित हैं। आज ही इन बदलावों को अपनाएं और अगले महीने के बिजली बिल में अंतर देखें।