'कार की लेन बदली, गंदे-गंदे इशारे किए और...', गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पहली बार बोलीं लेडी बाइक राइडर सिया, आरोपी के बयान वाले वर्जन पर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पीड़िता सिया का पहला वीडियो बयान सामने आया है। उन्होंने आरोपी के बयान वाले वर्जन पर सवाल उठाते हुए कहा कि हादसे से ठीक पहले उसने जानबूझकर अपनी गाड़ी की लेन बदली और उन्हें गंदे इशारे भी किए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chased and Rammed: Woman Biker Hit by Speeding Car on Gurugram’s Golf Course Road
Chased and Rammed: Woman Biker Hit by Speeding Car on Gurugram’s Golf Course Road | Image: X

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट-एंड-रन मामले में पीड़िता और लेडी बाइक राइडर सिया ने आरोपी कल्याण बैंसला के दावों पर तीखा पलटवार किया है। सिया ने आरोपी के बयानों पर सवाल उठाया कि अगर वो और उनकी दोस्त उसे कथित तौर पर 'पिंच' (परेशान) कर रही थीं, तो आरोपी ने उनका पीछा क्यों किया? उन्होंने आरोपी के बयान वाले वर्जन पर कहा कि हादसे से ठीक पहले उसने जानबूझकर अपनी गाड़ी की लेन बदली और उन्हें गंदे इशारे भी किए।

सिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सुबह से ही मेरा सड़क हादसे वाला वीडियो बहुत खबरों में और इंस्टाग्राम पर है। मैं आप सभी के साथ कुछ शेयर करना चाहती हूं। इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम हिट एंड रन केस के आरोपी कल्याण बैंसला का बयान दिखाते हुए कहा, 'इसमें ये कह रहे हैं कि हम बार-बार बाइक तेज और धीरे कर रहे थे, हम इन्हें 'पिंच' कर रहे थे। वो मेरी पूरी वीडियो में दिख रहा है कि कौन किसे पिंच कर रहा था। अगर आपको ऐसा लग भी रहा है कि हम बाइक तेज और धीरे कर भी रहे हैं, तो आपका क्या मतलब बनता है कि आप पूरे रास्ते मेरा पीछा करें?'

इशारे किए और बाइक रोकने को कहा- सिया

उन्होंने आगे आरोपी कल्याण बैंसला के बयान के वर्जन पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जैसा की इन्होंने कहा कि मुझे तो पता भी नहीं था कि बाइक लड़की चला रही है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। मेरे बहुत लंबे बाल है, मेरी चोटी बनी हुई थी। आपने वो देखा, आप आए और आपने वो इशारे किए। आपने मुझे बाइक रोकने के लिए भी कहा। उसके बाद कह रहे हैं कि ये 22-23 लोग थे। वो दो वीडियो भी क्यों आई, बाकी क्यों नहीं आई।'

'दुख था तो रुके क्यों नहीं, जिंदा हूं या मर गई...'

सिया ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि आपके हिट एंड रन वाले केस के लिए दो वीडियो काफी नहीं है? एक वीडियो में दिख रहा है कि आप फ्रंट लेन से सीधा थर्ड लेन में आकर मारकर भाग गए। एक फ्रंड वीडियो जो मेरे कैमरे से आया हुआ है कि आप पहले लेन से तीसरे लेन में मुझे हिट किया। बकायदा मैं आपकी गाड़ी से घिसी हूं, उसके बाद में सड़क पर गिरी हूं। क्या वो दो वीडियो आपके लिए काफी नहीं है? अगर आपको मेरे लिए इतना ही दुख हो रहा था तो उस टाइम पर आप रुके क्यों नहीं? आपकी जिम्मेदारी थी कि अगर आपने मुझे ठोका है तो आप रुकें, मुझे देखें कि मुझे चोट तो नहीं लगी है। क्या होता अगर दो-तीन सेकंड का फर्क हो जाता? मुझे बहुत ज्यादा गहरी चोट आ सकती थी। मेरी हड्डियां टूट सकती थी, ऑन द स्पॉट डेथ हो सकती थी। तो ये जो सहानुभूति वाला कैरेक्टर वो प्ले कर रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि उन पर सूट हो रहा है।"

Advertisement

ऐसे लोगों पर शर्म आती है- सिया

उन्होंने कहा, 'वीडियो में बहुत अच्छे से दिख रहा है कि वो कैसे भागे हैं। एक सेकंड भी देखने के लिए नहीं रुके कि उन्होंने जिसे ठोका है वो इंसान जिंदा भी है या मर गया। मुझे शर्म आती है ऐसे लोगों पर जो कहते हैं कि मेरी फैमिली पर बात आ रही है। मुझे नहीं लगता कि ऐसे इंसान एक बार भी सोचते हैं कि उनके घर में भी बहनें हैं, उनके घर में भी महिलाएं होंगी। दिल्ली और गुरुग्राम की सड़क पर महिलाओं को असुरक्षित महसूस होता है। जैसा कि आप सभी मुझे सपोर्ट कर रहे हैं, मैं आशा करती हूं कि हम ऐसे लोगों को सिखाएं की सड़कों पर गाड़ी कैसे चलती है।'

यह भी पढ़ें: 'झूठ की गूंज के सामने सच की जीत...', राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने गाड़े झंडे, तो गदगद हुए PM मोदी, प्रदेशवासियों का जताया आभार

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड