यूनेस्को के लिए भारत की अनंतिम सूची में छह संपत्तियों को जोड़ा

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कहा कि ‘चौसठ योगिनी मंदिर’ और मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में स्थित बुंदेलों के महलों-किलों जैसी छह संपत्तियों को यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र द्वारा भारत की अनंतिम सूची में जोड़ा गया है।

Follow : Google News Icon  
Rajasthan
BJP leader Gajendra Singh Shekhawat | Image: PTI

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कहा कि ‘चौसठ योगिनी मंदिर’ और मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में स्थित बुंदेलों के महलों-किलों जैसी छह संपत्तियों को यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र द्वारा भारत की अनंतिम सूची में जोड़ा गया है। शेखावत ने लोकसभा में यह बातें कही।

शेखावत ने लोकसभा में प्रश्नकाल में भाजपा सांसद संबित पात्रा के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि अनंतिम सूची में जोड़ी गई छह संपत्तियों में छत्तीसगढ़ में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, तेलंगाना में मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर, मौर्यकालीन मार्गों (कई राज्यों) के साथ अशोकन एडिक्ट साइट्स का क्रमिक नामांकन, उत्तर भारत (कई राज्यों) में गुप्त कालीन मंदिरों का क्रमिक नामांकन और मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में बुंदेलों के महल-किले शामिल हैं।

पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा यूनेस्को की सूची में

पात्रा ने सरकार से आग्रह किया कि पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। शेखावत ने पात्रा के सुझाव की प्रशंसा की। यूनेस्को ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि इन छह नए स्थलों को अनंतिम सूची में सात मार्च को जोड़ा गया।

यह भी पढ़ें: Raisina Dialogue: PM मोदी आज रायसीना डायलॉग का करेंगे उद्घाटन, दुनिया भर के नेता वैश्विक मुद्दों पर करेंगे मंथन

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड