महाराष्ट्र के ठाणे में तीन वाहनों की टक्कर में छह लोग घायल

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में तीन वाहनों की टक्कर में एक बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। यह हादसा मुंबई और नासिक को जोड़ने वाले ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर कैडबरी चौराहे के पुल पर हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Six people injured in collision between three vehicles in Thane, Maharashtra
ठाणे में तीन वाहनों की टक्कर में छह लोग घायल | Image: Representational

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में तीन वाहनों की टक्कर में एक बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह हादसा मुंबई और नासिक को जोड़ने वाले ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर कैडबरी चौराहे के पुल पर शनिवार रात एक बजकर 26 मिनट पर हुआ। दुर्घटना के कारण इस मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

मुलुंड चेक नाका से काशेली की ओर जा रहे रेत से भरे डंपर के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और डंपर एक ट्रक से जा टकराया। अधिकारी ने बताया कि टक्कर लगने के बाद ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। कार मुंबई के मरीन ड्राइव से ठाणे के आनंद नगर जा रही थी।सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची और कार में सवार छह लोगों को बाहर निकाला।

एक बच्चा समेत छह लोग घायल

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान करीब एक घंटे तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि एक साल के बच्चे और दो अन्य नाबालिगों समेत छह घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण कैडबरी ब्रिज से घोडबंदर मार्ग तक यातायात करीब एक घंटे तक बंद रहा।

वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया, जिससे यातायात धीमा हो गया। बाद में दमकल कर्मियों, आपदा प्रबंधन टीम और यातायात पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बहाल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके से फरार हुए डंपर चालक की तलाश की जा रही है। डंपर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मथुरा में मारा गया दुर्दांत अपराधी, पुलिस ने एक लाख के इनामी को ढेर किया

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड