भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का प्रमुख स्तंभ है सिंगापुर: राष्ट्रपति मुर्मू

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि सिंगापुर भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का प्रमुख स्तंभ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
President Droupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू | Image: X/@rashtrapatibhvn

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिंगापुर भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक प्रमुख स्तंभ है और बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी से दोनों देशों के लोगों को काफी लाभ होगा। 

राष्ट्रपति भवन में सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-सिंगापुर सहयोग ने हाल के वर्षों में और गति पकड़ी है। 

उन्होंने षणमुगरत्नम के सम्मान में एक भोज का आयोजन भी किया। 

मुर्मू ने कहा कि सिंगापुर भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और 'हिंद-प्रशांत के हमारे दृष्टिकोण' का एक प्रमुख स्तंभ है। 

Advertisement

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘लोकतांत्रिक मूल्यों में हमारा साझा विश्वास भी हमें एक-दूसरे से जोड़ता है।’ 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Punjab: लंबित मांगों को लेकर सरकारी डॉक्टर 20 जनवरी से फिर शुरू करेंगे हड़ताल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड