अपडेटेड 30 September 2023 at 18:26 IST
Silver Anklets: पैरों को ही नहीं किस्मत को भी चमकाती है चांदी की पायल, जानें इसके क्या-क्या हैं फायदें
अक्सर महिलाएं अपने पैरों की खूबसूरती को और भी ज्यादा निखारने के लिए चांदी की पायल पहनती हैं, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानती हैं? नहीं तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
- भारत
- 2 min read

Chandi Ki Payal Pahanne Ke Fayde: भारतीय संस्कृति में पायल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महिलाओं के सोलह श्रृंगार में से एक होती है। कुछ महिलाएं इसे सुहाग की निशानी के तौर पर तो कुछ फैशन के लिए पहनती हैं, लेकिन क्या आप चांदी की पायल पहनने से होने वाले फायदों के बारे में जानती हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि चांदी की पायल पहनने से ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने और मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। आइए पायल पहनने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....
- क्यों पहनी जाती है पायल?
- कौन सी पायल पहनना होता है सही?
- चांदी की पायल पहनने से होने वाले फायदे?
क्यों पहनी जाती है पायल?
पायल को शादीशुदा महिलाओं के श्रृंगार से जोड़ा गया है। मान्यता है कि महिलाएं सुहाग की आयु लंबी होने के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं। इस लिए शादी के बाद हर महिला के पैर में पायल जरूर देखने को मिलती है। हालांकि इसे पहनने से कई फायदे भी होते हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।
कौन सी पायल पहनना होता है सही?
वैसे तो मार्केट में कई तरह की पायल मिलती हैं जिसमें आर्टिफिशियल, सोने और चांदी की शामिल होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चांदी की पायल ही पहनना चाहिए। ये शरीर की सभी नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के साथ शरीर की कई परेशानियों का समाधान भी कर सकती है।
Advertisement
चांदी की पायल पहनने से होने वाले फायदे?
पॉजिटिव एनर्जी के लिए
चांदी की पायल पैर में पहनने से शरीर से सभी प्रकार की नकारात्म शक्तियां दूर होती हैं और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है।
पैरों में सूजन की समस्या के लिए
जिन महिलाओं के पैरों में सूजन की समस्या रहती है, उनके लिए चांदी की पायल बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि इसे पहनने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और इससे पैरों में होने वाली सूजन से आराम मिलता है।
Advertisement
हार्मोनल स्तर के लिए
चांदी की पायल महिलाओं के शरीर की प्रतिरक्षा को मजबूत करती है और हार्मोनल स्तर को भी संतुलित करती है। ऐसे में जिस महिला को हार्मोनल डिसबैलेंस की परेशानी हो उसे चांदी की पायल जरूर पहननी चाहिए।
मासिक धर्म के दर्द के लिए
चांदी की अंगूठी या पायल स्वस्थ गर्भाशय को बनाए रखने मदद करती है। इसके अलावा ये प्रजनन प्रक्रिया को मजबूत बनाने और मासिक धर्म के दर्द को भी कम करती है।
पैर दर्द की समस्या के लिए
चांदी शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। वहीं जो महिला चांदी की पायल पहनती है उसके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। इसके अलावा यह पैर दर्द की समस्या में भी असरदार होती है।
सुख-समृद्धि के लिए
महिलाओं को चांदी की पायल पहनने की सलाह इसलिए भी दी जाती है, क्योंकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
केतु को शांत करने के लिए
मान्यता है कि पैरों में जिस जगह पर पायल बांधी जाती है, उसे केतु का स्थान माना जाता है। ऐसे में अगर आप चांदी की पायल पहनती हैं, तो केतु शीतल रहता है और नकारात्मक सोच और कलेश नहीं होता है।
यह भी पढ़ें... Alum Benefits: फिटकरी एक फायदे अनेक, स्किन से लेकर बालों तक की कई परेशानियों को करती है खत्म
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 30 September 2023 at 18:25 IST