अपडेटेड 19 June 2024 at 10:36 IST

सेना का सिक्किम में रेस्क्यू ऑपरेशन,पर्यटकों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी, खराब मौसम ने बढ़ाई परेशानी

भारतीय सेना का उत्तरी सिक्किम में पर्यटकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पर्यटकों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

Follow : Google News Icon  
Sikkim Flood
सेना का सिक्किम में रेस्क्यू ऑपरेशन | Image: ANI

भारतीय सेना का उत्तरी सिक्किम में पर्यटकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भारी बारिश और खराब मौसम के बीच लैंडस्लाइड में फंसे पर्यटकों को बचाने का काम किया जा रहा है। खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। अब तक 1225 पर्यटकों को बाहर निकाला जा चुका है। मगर अब भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां फंसे हुए हैं।

सिक्किम बीते कई दिनों हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन प्रभावित। अलग-अलग हिस्सों में हुए लैंडस्लाइड की वजह से कई पर्यटक फंसे हुए हैं। पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 12 जून से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक 1225 पर्यटकों को बाहर निकाला जा चुका है।

त्रिशक्ति कोर के जवान का रेस्क्यू ऑपरेशन

पीआरओ रक्षा ने बताया कि त्रिशक्ति कोर के जवान नागरिक प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों में तेज़ी लाने के लिए बड़े पैमाने पर सहायता कर रहे हैं। बड़ी संख्या में भूस्खलन के कारण, पर्यटकों को पैदल और वाहनों के जरिए उन इलाकों में ले जाया जा रहा है जहां कनेक्टिविटी है।

6 लोगों की मौत की खबर

भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम छह लोग के मारे जाने के खबर है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) विष्णु लामा ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने पर बाकी पर्यटकों को निकालने का काम बुधवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर छह हेलीकॉप्टर को तैयार रखा गया है।

Advertisement

मंगन जिला में फंसे पर्यटक

एडीएम ने बताया कि परिवहन विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों से बचाए गए लोग मंगन शहर से राज्य की राजधानी गंगटोक पहुंचे और अपने-अपने गंतव्यों के लिए आगे की यात्रा शुरू की। बता दें मंगन जिला गुरुडोंगमार झील और युंथांग घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। पूरे देश लोग यहां प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने आते हैं।

यह भी पढ़ें; Weather Update: UP में रेड तो दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 June 2024 at 08:25 IST