सिक्किम के राज्यपाल ने डोकलाम का दौरा किया, सेना के जवानों से बातचीत की

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने डोकलाम का दौरा किया और वहां तैनात सेना के जवानों से बातचीत की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Om Prakash Mathur Sworn in as Sikkim Governor
Om Prakash Mathur Sworn in as Sikkim Governor | Image: Twitter

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने डोकलाम का दौरा किया और वहां तैनात सेना के जवानों से बातचीत की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2017 में डोकलाम में गतिरोध हुआ था। राजभवन की ओर से देर रात जारी एक बयान के अनुसार, शुक्रवार को इस दौरे में माथुर के साथ राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी थे।

बयान के अनुसार राज्यपाल के दौरे की शुरुआत 8वें माइल जेएन रोड से हुई जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्योंगनोसला ग्राम पंचायत के सदस्यों, वन विभाग और सिक्किम पुलिस के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले माथुर ने वहां पौधारोपण भी किया। उन्होंने पंचायत सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ विकास तथा पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा भी की। राज्यपाल के डोकलाम पहुंचने पर 17वीं माउंटेन डिविजन के जनरल ऑफीसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल एमएस राठौर ने उनका स्वागत किया।

बयान में कहा गया कि सेना के जवानों से बातचीत में राज्यपाल ने देश की सुरक्षा के प्रति सैनिकों की अथक प्रतिबद्धता पर कृतज्ञता व्यक्त की। इसमें कहा गया, ‘‘उन्होंने (राज्यपाल ने) सेना के जवानों की बहादुरी, साहस और अटूट समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने सैनिकों के निरंतर समर्पण की भावना को भी सराहा।’’

Advertisement

राज्यपाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे गोल्फ कोर्स कुपुप का भी दौरा किया। गंगटोक लौटते समय वह डिचू गांव में रुके, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने माथुर के साथ अपनी चिंताएं साझा कीं। माथुर ने उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड