अपडेटेड 19 June 2024 at 21:19 IST
सिक्किम में भूस्खलन के बीच फंसे 1200 पर्यटकों का हुआ रेस्क्यू, सेना ने चलाया ऑपरेशन
Sikkim Landslide: सिक्किम में लैंडस्लाइड के बीच फंसे 1200 पर्यटकों का सेना ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर लिया है।
- भारत
- 2 min read

सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से करीब 1200 पर्यटक फंस गए थे। पर्यटकों को निकालने के लिए सेना ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आखिरकार भारतीय सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद सभी पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया है।
बता दें, ये रेस्क्यू ऑपरेशन 12-13 जून से त्रिशक्ति कोर में फंसे लोगों को बचाने के लिए किया गया। भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम से 150 पर्यटकों के अंतिम समूह को रेस्क्यू कर लिया है। सिक्किम बीते कई दिनों हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन प्रभावित। अलग-अलग हिस्सों में हुए लैंडस्लाइड की वजह से कई पर्यटक फंसे हुए हैं। पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 12 जून से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक 1225 पर्यटकों को बाहर निकाला जा चुका है।
त्रिशक्ति कोर के जवान का रेस्क्यू ऑपरेशन
पीआरओ रक्षा ने बताया कि त्रिशक्ति कोर के जवान नागरिक प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों में तेज़ी लाने के लिए बड़े पैमाने पर सहायता कर रहे हैं। बड़ी संख्या में भूस्खलन के कारण, पर्यटकों को पैदल और वाहनों के जरिए उन इलाकों में ले जाया जा रहा है जहां कनेक्टिविटी है।
6 लोगों की मौत की खबर
भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम छह लोग के मारे जाने के खबर है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) विष्णु लामा ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने पर बाकी पर्यटकों को निकालने का काम बुधवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर छह हेलीकॉप्टर को तैयार रखा गया है।
Advertisement
मंगन जिला में फंसे पर्यटक
एडीएम ने बताया कि परिवहन विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों से बचाए गए लोग मंगन शहर से राज्य की राजधानी गंगटोक पहुंचे और अपने-अपने गंतव्यों के लिए आगे की यात्रा शुरू की। बता दें मंगन जिला गुरुडोंगमार झील और युंथांग घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। पूरे देश लोग यहां प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने आते हैं।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 19 June 2024 at 21:19 IST