Shukrawar Ka Vrat: करने जा रहे हैं संतोषी माता या वैभवलक्ष्मी का व्रत, तो जान लीजिए पूजन विधि

Shukrawar Ka Vrat: अगर आप शुक्रवार के दिन मां संतोषी या देवी वैभवलक्ष्मी का व्रत करने जा रहे हैं तो आपको इस तरह उनकी पूजा करनी चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
शुक्रवार व्रत (फोटो : Pexels/Pixabay)
शुक्रवार व्रत (फोटो : Pexels/Pixabay) | Image: self

Shukrawar Ka Vrat: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। जैसे मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा की जाती है उसी तरह से गुरुवार को भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। इसी प्रकार शुक्रवार के दिन मां संतोषी और वैभवलक्ष्मी को पूजा जाता है। कई लोग मां संतोषी और वैभव की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन उपवास करते हैं। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • शुक्रवार के व्रत में ऐसे करें पूजा
  • माता संतोषी के व्रत के लिए पूजन विधि
  • इस तरह करें देवी वैभवलक्ष्मी की पूजा 

मान्यता है कि अगर आप शुक्रवार के दिन माता संतोषी और वैभव की देवी महालक्ष्मी की पूजा करते हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है, साथ ही कभी धन की कमी नहीं होती है। अगर आपके घर में सुख-शांति की कमी है तो आप शुक्रवार के दिन मां संतोषी और माता वैभवलक्ष्मी का व्रत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस व्रत की पूजा-विधि के बारे में।।।
 
मां संतोषी के व्रत की पूजन-विधि  

  • शुक्रवार को सुबह उठकर स्नान करें।
  • घर को अच्छी तरह से साफ करें।
  • गंगाजल से पूजा घर को साफ कर माता संतोषी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • पूजा से जुड़ी सभी सामग्री को इकट्ठा करें।
  • मंदिर में एक कलश में जल भरकर स्थापित करें।
  • जल से भरे कलश के ऊपर गुड़ और चने से भरा दूसरा पात्र रखें।
  • अब अगरबत्ती और दीपक जलाकर मां की पूजा करें और कथा सुनें।
  • कथा के बाद मां संतोषी की आरती करें।
  • आखिर में चने और गुड़ के प्रसाद को बांटें परिवार के सभी सदस्यों में बांटें


माता वैभवलक्ष्मी के व्रत की पूजन-विधि 

  • शुक्रवार को विवाहित महिलाएं सुबह उठकर स्नान करें।  
  • इसके बाद लाल वस्त्र धारण करें। 
  • इसके बाद मंदिर को साफ कर वैभवलक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सफेद या लाल रंग के फूल चढ़ाएं। 
  • माता की तस्वीर या मूर्ति पर सफेद या लाल रंग का चंदन लगाकर मां की पूजा करें।
  • चावल और दूध से खीर तैयार कर मां को भोग लगाएं।
  • मां वैभवलक्ष्मी की कथा का श्रवण करें।
  • पूजा संपन्न करने के बाद प्रसाद को सभी लोगों में बांटें।

ये भी पढ़ें : Hair Care Tips: बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए करें ये काम, टूटना-झड़ना होगा बंद

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड