अंतरिक्ष पर परचम लहाकर स्वदेश लौट शुभांशु शुक्ला, ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारों के साथ दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने ऐतिहासिक ISS की यात्रा सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारत लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shubhanshu Shukla returned to india
स्वदेश लौट शुभांशु शुक्ला | Image: ANI

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतिरक्ष में भारत का परमच लहराने के बाद स्वदेश लौट आएं हैं। रविवार देर रात को वो दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, ISRO के वैज्ञानिक, छात्रों का समूह समेत बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।


अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने ऐतिहासिक 18 दिवलीय एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारत लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते हुए शुभांशु का भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर उनके साथ पत्नी कामना शुक्ला और बेटे भी मौजूद थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत पहुंचने पर शुभांशु का ग्रैंड वेलकम किया।

शुभांशु शुक्ला की वतन वापसी 

बता दें कि भारत के अंतरिक्ष यात्री और वायुसेना के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला NASA के एक्सिओम-4  (Axiom4 Mission) मिशन के पायलट थे, जिसने 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौटे थे। उन्होंने International Space Station (ISS) पर 18 दिनों तक कई रिसर्च को करके वापस धरती पर लौटे थे।ृ

शुभांशु का दिल्ली एयरपोर्ट पर पर भव्य स्वागत

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "भारत के लिए गर्व का क्षण! ISRO के लिए गौरव का क्षण! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति कृतज्ञता का क्षण। भारत का अंतरिक्ष गौरव भारत की धरती को छू रहा है... क्योंकि भारत माता के प्रतिष्ठित सपूत, गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज तड़के सुबह दिल्ली पहुंचे। 

Advertisement

CM रेखा गुप्ता, जितेंद्र सिंह ने शुभांशु का किया ग्रैंड वेलकम

उनके साथ एक और समान रूप से कुशल ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी थे, जो भारत के पहले मानव मिशन, गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे, और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ISS के मिशन के लिए भारत के नामित बैकअप थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, ISRO के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और बाद में छात्रों के एक समूह द्वारा स्वागत किए जाने के साथ, नई दिल्ली हवाई अड्डे पर दोनों का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।"

शुभांशु के चेहरे पर वतन वापसी की खुशी

शुभांशु की वतन वापसी की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। इससे पहले अमेरिका से स्वदेश वापसी के लिए विमान पर बैठते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, फ्लाइट के अंदर की फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा था, 
"भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने के लिए भी उत्साहित हूं। मुझे लगता है ज़िंदगी यही है - सब कुछ एक साथ।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जेलेंस्की रूस को सौंपें डोनबास का इलाका', शांति के लिए ट्रम्प का फरमान
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड