VIDEO: गुजरात में AAP विधायक गोपाल इटालिया पर फेंका गया जूता, मंच पर भाषण देते समय हुआ हमला; कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल

Gujarat news: वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही विधायक गोपाल इटालिया स्टेज पर भाषण देना शुरू करते हैं एक शख्स उन पर जूता फेंककर हमला करने की कोशिश करता है। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AAP MLA Gopal Italia attacked
AAP MLA Gopal Italia attacked | Image: X

Gopal Italia attacked: गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक कार्यक्रम में उस वक्त बवाल खड़ा हो गया, जब विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंककर हमला किया गया। वो हाथ में माइक लिए मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने उन पर जूता फेंका, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने जूता फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। AAP संयोजक केजरीवाल इसके लिए कांग्रेस पर जमकर बरसे।

जामनगर में आम आदमी पार्टी की गुजरात जोड़ो अभियान की मीटिंग चल रही थी। तभी ये घटना हुई। गोपाल इटालिया विसावदर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

हमले में बाल-बाल बचे गोपाल इटालिया

जानकारी के अनुसार, आरोपी शख्स स्टेज के ठीक नीचे बैठा था। विधायक इटालिया ने मंच पर बोलना ही शुरू किया था। इसी दौरान वो उठा और उसने विधायक की तरफ जूता फेंका। इस दौरान वो बाल-बाल बच गए। इटालिया पर जैसे ही जूता फेंका गया वैसे ही स्टेज से एक महिला उठी। उसने नीचे कूदकर बाकी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जूता फेंकने वाले को पकड़ लिया।

घटना से वहां हंगामा हो गया। इस दौरान कुछ कुर्सियां भी टूटी। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हालात को काबू में किया और शख्स को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम छत्रपालसिंह जडेजा  है और वह कांग्रेस का कार्यकर्ता है।

Advertisement

हम डरने वाले नहीं- गोपाल इटालिया

इस घटना को लेकर जहां AAP विधायक गोपाल इटालिया BJP पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता में है। उनके पास पुलिस, प्रशासन और पूरा सिस्टम है। आप आम आदमी पार्टी को रोकना चाहते हैं, तो जनता का काम करें। ऐसे हमला करने, हम पर चप्पल फेंकने से जनता का कोई भला नहीं होगा। हम इससे डरने वाले नहीं हैं और इस तरीके से आपको कोई फायदा नहीं होगा। वहीं, उन्होंने हमला करने वाले शख्स पर FIR दर्ज नहीं कराने का फैसला लिया है।

कांग्रेस को दर्द क्यों हो रहा है?- केजरीवाल

वहीं, AAP प्रमुख और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने X पर लिखा, "गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता ने BJP और कांग्रेस दोनों को हिला दिया है। हम BJP की नाकामियों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन दर्द कांग्रेस को हो रहा है… क्यों? जामनगर में हमारे लोकप्रिय नेता और विधायक गोपाल इटालिया जी पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ने हमला कर दिया। ये हमला साफ बताता है कि गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस अब AAP के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही हैं।"

Advertisement

केजरीवाल ने आगे कहा कि दोनों पार्टियां सुन लें- AAP के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं। गुजरात की जनता अब AAP की तरफ जाते हुए बदलाव का मन बना चुकी है, और यही इन दोनों पार्टियों की घबराहट की वजह है।

यह भी पढ़ें: Putin India Visit: कश्मीर की केसर, असम की काली चाय और... दोस्त पुतिन को PM मोदी ने गिफ्ट की ये 6 चीजें, देखिए PHOTOS

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड