अपडेटेड 13 June 2025 at 21:44 IST
Mumbai: मुंबई में दिल दहलाने वाली घटना, लोकल ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा शख्स, तोड़ दिया दम; VIDEO VIRAL
मुंबई के घाटकोपर स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां एक शख्स प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेन के गैप में गिरकर फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
- भारत
- 1 min read
Mumbai: मुंबई से घाटकोपर स्टेशन एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक 50 साल का शख्स प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेन के गैप में गिरकर फंस गया। हादसा चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ। दरअसल, घाटकोपर स्टेशन पर एक बुजुर्ग शख्स मुंबई लोकल में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में फंस गए। जैसे ही ये हादसा हुआ वहां मौजूद लोग उनकी मदद के लिए आगे आए और उन्हें निकालने की कोशिश की। प्रशासन ने लोगों की मदद से शख्स को बाहर निकाला तब बहुत देर हो चुकी थी। हादसा शाम 7 का बताया जा रहा है। कल्याण से CST जानेवाली लोकल में ये हादसा हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 21:43 IST