बेंगलुरू में दिल दहला देने वाली वारदात, पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले, इलाके में सनसनी

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक इंजीनियर और उसकी पत्नी ने यहां अपने किराये के मकान में अपने दो नाबालिग बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bengaluru family death case
शव फंदे पर लटके मिले | Image: Shutterstock

Family suicide: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक इंजीनियर और उसकी पत्नी ने यहां अपने किराये के मकान में अपने दो नाबालिग बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अनूप कुमार (38), उनकी पत्नी राखी (35), उनकी पांच वर्षीय बेटी और दो वर्षीय बेटे के रूप में की गई है। पुलिस को संदेह है कि दंपति ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह दंपति घर में फंदे से लटके पाए गए और आत्महत्या के पीछे का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अनूप कुमार एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के तौर पर काम करता था। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला यह परिवार पिछले दो साल से वर्तमान पते पर रह रहा था।

कुदकुशी के पीछे कारण का खुलासा नहीं

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब घरेलू सहायिका काम पर आई। बार-बार कोशिश करने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर महिला ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मकान में दाखिल हुई तब शव मिले।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या के पीछे एक कारण वित्तीय लेनदेन बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अनूप कुमार ने किसी को व्यापार या जमीन के सौदे के लिए पैसे उधार दिए थे, लेकिन उनके साथ धोखाधड़ी हुई। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में अपने भाई को एक ई-मेल लिखा है, जिसकी पुष्टि की जानी है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि दंपत्ति अपनी बेटी को लेकर भी परेशान थे, जो दिव्यांग बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य बेंगलुरु) शेखर एच. टेक्कन्नावर ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है और उनके यहां आने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव में 1.55 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट, जान लीजिए आंकड़े

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड