अमेरिका में वीडियो क्रिएटर्स को झटका! Tiktok हुआ बैन; प्लेस्टोर से हटाया गया

अमेरिका में ‘टिकटॉक’ पर प्रतिबंध लगाने वाला संघीय कानून प्रभावी होने से कुछ समय पहले शनिवार शाम इस ऐप को प्रमुख ऐप के स्टोर से हटा दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tik Tok
Tik Tok | Image: Pixabay

Tiktok Banned in US: अमेरिका में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टिकटॉक’ पर प्रतिबंध लगाने वाला संघीय कानून प्रभावी होने से कुछ समय पहले शनिवार शाम इस ऐप को प्रमुख ऐप के स्टोर से हटा दिया गया है।

पूर्वी मानक समयानुसार रात साढ़े 10 बजे तक एप्पल और गूगल के प्लेस्टोर में यह ऐप उपलब्ध नहीं था। एक कानून के तहत एप्पल और गूगल प्लेस्टोर के इन ऐप को पेश करने पर रोक लगा दी गई है। कानून के तहत टिकटॉक की मूल कंपनी बाइट डांस को प्लेटफॉर्म बेचने या फिर अमेरिका में प्रतिबंध का सामना करने के लिए कहा गया है।

शनिवार शाम जब उपयोगकर्ताओं ने टिकटॉक खोला तो एक कंपनी की तरफ से एक ‘पॉप अप’ मैसेज आया, जिसमें लिखा था, “अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित किया गया है। इसका मतलब है कि दुर्भाग्य से आप अब टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।”

संदेश में लिखा था, “हम भाग्यशाली हैं कि राष्ट्रपति ट्ंरप ने संकेत दिया है कि वह पदभार संभालने के बाद टिकटॉक को बहाल करने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करेंगे।”

Advertisement

इस बीच, ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह वह टिकटॉक को रविवार के बाद भी काम करते रहने के लिए समय देने पर विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Donald Trump Inauguration: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुकेश, नीता अंबानी

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड