Z गैंग के सरगना जुल्फिकार से श्रद्धा दुबे का था अफेयर... 6 घंटे की पूछताछ में कई अहम खुलासे, 10 दिन के लिए खाएगी जेल की हवा
शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को नागपुर से लखनऊ लाए जाने के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके के बाद कोर्ट ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। इस दौरान पुलिस ने उनसे करीब 6 घंटे तक पूछताछ की, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।
- भारत
- 3 min read
Shiva Sharma murder case: शिवा शर्मा की हत्या की जांच तेज होने के साथ ही लखनऊ सेंट्रल DCP अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, पुलिस ने आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और उनके ड्राइवर दानिश से मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। मीडिया से बात करते हुए DCP विजयवर्गीय ने कहा कि बरामद सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है और मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
इससे पहले नागपुर से लखनऊ लाए जाने के बाद गुरुवार को आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और उनके ड्राइवर दानिश को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को 10 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान आरोपियों से करीब 6 घंटे की पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आए।
श्रद्धा दुबे सहित तीनों आरोपी 10 दिन न्यायिक हिरासत में
नागपुर से लखनऊ लाए जाने के बाद गुरुवार को आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और उनके ड्राइवर दानिश को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड दी। हालांकि, पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने 10 दिन की मंजूरी दी। वहीं, श्रद्धा दुबे रश्मि दुबे ड्राइवर दानिश को मेडिकल जांच भी हुई। मेडिकल के बाद इन तीनों को पुलिस लखनऊ सेशन को कोर्ट में पेश किया गया।
Z गैंग के सरगना जुल्फिकार से श्रद्धा दुबे का था अफेयर?
गुरुवार को शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे से पुलिस ने करीब 6 घंटे की पूछताछ की। इस दौरान सूत्रों के हवाले से मालूम चला कि श्रद्धा दुबे Z गैंग के सरगना जुल्फिकार के साथ रिश्ते में थी। इस दौरान श्रद्धा का एक बैंक अकाउंट फ्रीज करवाया गया जिसमें करीब 6 रुपये लाख थे।
Advertisement
श्रद्धा दुबे के पास से संदिग्ध फोन बरामद
वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए DCP विजयवर्गीय ने कहा कि बरामद सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है और मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। DCP ने कहा, "हम श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाए हैं । उनसे पूछताछ की गई है। उनके पास से एक फोन और दूसरी चीजें मिली हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। सभी पॉइंट्स पर जांच की जाएगी। जिसने भी उनकी मदद की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
नागपुर से दबोची गई श्रद्धा दुबे
श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को 20 अक्टूबर को नागपुर में UP स्पेशल टास्क फोर्स और लखनऊ पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में नागपुर पुलिस की मदद ली गई थी। कई जगहों पर कई दिनों तक छापेमारी की गई। तीनों फरार थे और उन पर 50,000 रुपये का इनाम था।
Advertisement
शिवा की मां रंजना शर्मा की लिखित शिकायत के आधार पर 9 अक्टूबर को हजरतगंज पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था।