श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी पर शिवा शर्मा की मां की आई पहली प्रतिक्रिया-आज विजयदशमी का दिन है, और यह शिव के लिए....

Shiva Sharma murder case: शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद शिवा की मां रंजना शर्मा की पहली प्रतिक्रिया है। उन्होंने आरोपी की गिरफ़्तारी को न्याय की दिशा में पहला कदम बताया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन का भी आभार प्रकट किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shiva Sharma Mother Ranjana Sharma Reaction After shraddha dubey arrested
श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी पर शिवा शर्मा की मां की आई पहली प्रतिक्रिया | Image: ANI/X

Shiva Sharma murder case: शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने मंगलवार (20 अक्टूबर) को शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे संग उनकी बहन और ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विशेष कार्य बल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया और विजयदशमी के दिन इसे "न्याय की दिशा में पहला कदम" बताया है।

मंगलवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रंजना शर्मा ने कहा कि अब यह मामला कानून की उचित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगा और उन्होंने न्याय में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तारी के बाद 'मुझे पूरा विश्वास है कि न्याय मिलेगा।'

विजयदशमी के दिन गिरफ्तारी न्याय की दिशा में पहला कदम

शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने एएनआई से बात करते कहा "मैं पुलिस, एसटीएफ, प्रशासन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहती हूं।

यह महत्वपूर्ण है कि आज विजयदशमी का दिन है, और यह शिव के लिए न्याय की दिशा में पहला कदम है। इस गिरफ्तारी के बाद, मामला कानून की उचित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगा। उत्पीड़न के संबंध में, कई अन्य वीडियो फिलहाल लोगों के पास मौजूद हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि न्याय मिलेगा।'

Advertisement

मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

इसे पहले मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के अलावा, उनकी बहन रश्मी दुबे और ड्राइवर दानिश, जिन पर 50,000 रुपये का इनाम था, को उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (यूपी एसटीएफ) और लखनऊ पुलिस द्वारा नागपुर पुलिस की सहायता से चलाए गए एक संयुक्त अभियान में नागपुर से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किए कई खुलासे

श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के उत्तर प्रदेश के कानून एवं व्यवस्था विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमिताभ यश ने कहा "अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा , जहां लखनऊ पुलिस उससे पूछताछ करेगी और जांच को आगे बढ़ाएगी। पुलिस से बचने और फरार रहने के लिए वह लगातार बुर्का पहनती थी, संचार उपकरणों का इस्तेमाल कम से कम करती थी और दूसरों से बातचीत बिल्कुल न के बराबर रखती थी। उसने कम खर्चीले होटलों में रुकना चुना, ऐसी जगहें जहां कम निगरानी और पुलिस की देखरेख हो।"

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

अक्टूबर में लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। दावा है कि शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे।

शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था।

ये भी पढ़ें:  शिवा शर्मा मौत मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, फरार मॉडल पर था 50 हजार का इनाम

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड