महिला आरक्षण कानून पर अकाली दल का केंद्र सरकार को समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद SAD प्रमुख का ऐलान

Women's Reservation Bill: शिरोमणि अकाली दल ने महिला आरक्षण कानून पर केंद्र सरकार को अपना समर्थन दिया है। SAD ने यह ऐलान तब किया है, जब एक दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shiromani Akali Dal supports Women's Reservation Bill
शिरोमणि अकाली दल का बड़ा ऐलान, महिला आरक्षण कानून पर केंद्र सरकार को समर्थन | Image: @officeofssbadal

Women's Reservation Bill: शनिवार, 8 अगस्त को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने महिला आरक्षण बिल पर केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पर इसकी जानकारी दी है। सुखबीर सिंह बादल ने उस समय समर्थन देने का ऐलान किया है, जब शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर SAD के अध्यक्ष ने कहा, "शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने आज चंडीगढ़ में अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक में देश में महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करने की मांग की। उन्होंने आगे कहा भारत सरकार द्वारा सदन में सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की एक समान वृद्धि के प्रस्ताव का SAD पार्टी समर्थन करती है।

सुखबीर सिंह बादल ने क्या कहा?

सुखबीर सिंह बादल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा 'शिरोमणि अकाली दल ने आज चंडीगढ़ में अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक में देश में महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की। शिरोमणि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है, जिन्होंने महिलाओं की गरिमा, समानता और समान अधिकारों की वकालत की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति पहले ही अपने सदन में महिला आरक्षण का प्रावधान करके एक मिसाल कायम कर चुकी है।'

आगे उन्होंने कहा 'संसद के समक्ष प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, शिरोमणि अकाली दल ने एक निष्पक्ष और न्यायसंगत परिसीमन की भी मांग की जो सभी राज्यों को समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करता है।

Advertisement

शिरोमणि अकाली दल ने उस प्रस्ताव का समर्थन किया जो भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों की 50% सीटों की समान वृद्धि के सदन के पटल पर रखा गया था। पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि महिला आरक्षण और परिसीमन तुरंत किया जाना चाहिए।

PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल

गौरतलब है कि शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद राजनीतिक गलियों में चर्चा गर्म हो गई थी कि SAD की तरफ से महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कुछ निर्णय आ सकता है।

Advertisement

पीएम मोदी और  सुखबीर बादल की मुलाकात आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मुलाकात के बाद बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों की तरफ से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है।

ये भी पढ़ें: 'एक यादगार सुबह...': PM मोदी से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा के बयान ने बढ़ाई पंजाब में सियासी गर्माहट, BJP सौंपेगी बड़ी जिम्मेदारी?
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड