BIG BREAKING: हिंडन पहुंचते ही शेख हसीना ने मांगा चाय-नाश्ता, भारत से अबतक नहीं मांगी शरण

शेख हसीना ने भारत से शरण नहीं मांगी है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम आज रात दिल्ली में रुकेंगी, उसके बाद लंदन रवाना होंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sheikh Hasina
Sheikh Hasina | Image: PTI

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत पहुंच चुकी हैं। शेख हसीना हेलीकॉप्टर से पहले अगरतला और फिर वहां से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पहुंचते ही शेख हसीना ने चाय और नाश्ता मांगा। जानकारी ये भी सामने आई है कि रिफ्यूलिंग के बाद हसीना लंदन के लिए रवाना होंगी।

इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि शेख हसीना ने भारत से शरण नहीं मांगी है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम आज रात दिल्ली में रुकेंगी, उसके बाद लंदन रवाना होंगी।

शेख हसीना से मिले एनएसए अजित डोभाल

इधर भारत पहुंची शेख हसीना का भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने स्वागत किया और उसने हिंडन एयरपोर्ट पर मुलाकात की।

Advertisement

बांग्लादेश की पार्लियामेंट पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा

बांग्लादेश की संसद से सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी कुर्सियों और टेबल पर चढ़े हुआ नजर आ रहे हैं। वहीं संसद के अंदर ही धुएं जैसा भी कुछ दिखाई दे रहा है,मानो किसी प्रदर्शनकारी ने संसद में स्मोग बम का इस्तेमाल किया हो। संसद में प्रदर्शनकारी सांसदों की कुर्सियों पर बैठे हुए हैं तो कई टेबल पर चढ़कर तोड़फोड़ कर रहे हैं।

Advertisement

हिंसा की आग में जल रहा बांग्लादेश

बांग्लादेश बीते कई दिनों से नौकरी में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर हिंसा की आग में झुलस रहा है। आज यानी सोमवार 5 अगस्त को मीरपुर से छात्रों के साथ हजारों लोगों ने ढाका के लिए एक मार्च शुरू किया। यहां इस दौरान देखते-देखते ही हालात बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका में प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया। जब भीड़ पीएम आवास के अंदर घुसी तो शेख हसीना वहीं मौजूद थीं। इसके बाद उन्हें आनन फानन में एयरलिफ्ट किया गया।

बांग्लादेश में सेना ने संभाला मोर्चा

इस बीच बांग्लादेश की सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। बांग्लादेश के आर्मी चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। आर्मी चीफ वाकर उज जमान ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी हालातों को ठीक करने के लिए सेना का सहयोग करें। प्रदर्शनकारियों की मांग पर विचार किया जाएगा। हिंसा से देश का नुकसान हो रहा है। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनेगी। शांति व्यवस्था बहाल करेंगे, सेना पर भरोसा रखें। लोग कानून को अपने  हाथ पर न लें।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में अचानक हालात बेकाबू होने में है विदेशी हाथ? भारत पर कितना असर; एक्सपर्ट ने बताया सबकुछ

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड