'पाठशाला का वादा करने वाले मधुशाला बनाने लगे और ताहिर हुसैन ने अंकित शर्मा को गोद-गोदकर...', बोले शहजाद पूनावाला, कहा- PM मोदी ने AAP की खोली पोल

शहजाद पूनावाला ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की पूरी पोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खोलकर रख दी है। जिन्होंने पाठशाला का वादा किया था, वो मधुशाला बनाने लगे। जिन्होंने बोला था नशामुक्त कर देंगे, वो नशा फैलाने लगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Shehzad Poonawalla attacked AAP: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पंजाब में 'आप' की असलियत उजागर कर दी है। जो लोग कभी पाठशाला का वादा करके सत्ता में आए थे, आज वे गली-गली मधुशाला खुलवा रहे हैं। जिन्होंने पंजाब को नशामुक्त करने का ढोंग रचा था, आज वही प्रदेश में नशा फैला रहे हैं।

शहजाद पूनावाला ने कहा, 'पंजाब में आम आदमी पार्टी की पूरी पोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खोलकर रख दी है। जिन्होंने पाठशाला का वादा किया था, वो मधुशाला बनाने लगे। जिन्होंने बोला था नशामुक्त कर देंगे, वो नशा फैलाने लगे। इतना ही नहीं, इनके एक नेता यानी ताहिर हुसैन ने किस प्रकार से दिल्ली में दंगे करवाए, IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) ऑफिसर अंकित शर्मा को मारा, जिसके लिए वो दोषी करार दिया गया। उसके बारे में भी प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी का असली चेहरा उजागर किया।'

'AAP ने बेशर्मी से ताहिर हुसैन का बचाव किया'

उन्होंने आगे कहा, 'आम आदमी पार्टी ने बेशर्मी से ताहिर हुसैन का बचाव किया था। उनकी राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का आज भी वो बयान मौजूद है कि वो ताहिर हुसैन का कैरेक्टर सर्टिफिकेट देंगी। अमानतुल्लाह खान और संजय सिंह ने कहा था कि ताहिर मुसलमान हैं इसलिए उन्हें सजा दी जा रही है। मतलब कि उन्होंने वोट नीति को राष्ट्रीय नीति के ऊपर रखा। वही ताहिर हुसैन जिसने हिंदुओं के खिलाफ मुसलमानों को भड़काया। काफिरों को मार दो- यह निर्देश दिया। पत्थर, बम और पेट्रोल बम रखे। हिंदू मंदिर को निशाना बनाया। अंकित शर्मा को गोद-गोदकर मार दिया। ऐसे व्यक्ति के बचाव में कांग्रेस भी आई, आम आदमी पार्टी भी आई। इनके लिए आतंकी और दंगाई इनके भाईजान हैं, इसलिए यह उनका बचाव करते हैं।'

ताहिर हुसैन का जिक्र कर क्या बोले PM मोदी?

पीएम मोदी ने पंजाब के जालंधर में शुक्रवार, 17 जुलाई को एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, ' आज पंजाब की सत्ता में बैठे लोग बड़े घमंड के साथ दावा करते थे कि वे देश की राजनीति बदल देंगे। लेकिन आज देश इनकी सच्चाई देख रहा है। 2-3 दिन पहले ही दिल्ली की एक अदालत ने उनके एक नेता को दोषी ठहराया है। उन पर दंगे भड़काने और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक अधिकारी की हत्या का आरोप है और इनकी बेशर्मी तो देखिए... वे अदालत के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं और उसे धर्म और आस्था के नजरिए से देख रहे हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनका वोट बैंक दांव पर लगा है।'

Advertisement

‘आप’ सरकार पर किया जोरदार प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब में आज क्या हो रहा है, ये किसी से छिपा नहीं है। यहां विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। पंजाब में कानून-व्यवस्था बेहाल है। कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगें, यह कोई कह नहीं सकता। यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो गया है। लोगों से सरेआम फिरौती मांगी जा रही है। उनके मुताबिक, राज्य में पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं है। आए दिन थानों पर अटैक होते हैं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पंजाब का भविष्य भी बर्बाद किया जा रहा है। नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं और युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'पंजाब में कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगें; कोई नहीं कह सकता', PM मोदी का AAP सरकार पर जोरदार प्रहार

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड