शीतल ठाकुर ने विक्रांत मैसी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया बेस्ट पति और पिता

अभिनेता विक्रांत मैसी को उनके 38वें जन्मदिन पर पत्नी शीतल ठाकुर ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। शीतल ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया कि विक्रांत बेस्ट पति होने के साथ ही बेस्ट पिता भी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vikrant Messy
Vikrant Messy | Image: IANS

अभिनेता विक्रांत मैसी को उनके 38वें जन्मदिन पर पत्नी शीतल ठाकुर ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। शीतल ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया कि विक्रांत बेस्ट पति होने के साथ ही बेस्ट पिता भी हैं। इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरों के साथ शीतल ने पति के लिए खूबसूरत पंक्तियां लिखीं। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, माई लव। मैं हर बार आपको ही चुनूंगी। आप जैसे बेस्ट पति और पिता के जन्मदिन का जश्न मना रही हूं।“ इससे पहले 19 फरवरी को एक पोस्ट साझा कर अभिनेता विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल को शादी की सालगिरह की बधाई दी थी। साझा की गई तस्वीर में वह पत्नी और बेटे वरदान के साथ पोज देते नजर आए थे।

शादी की तीसरी सालगिरह की बधाई देने के लिए उन्होंने एक खूबसूरत फैमिली फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह गोद में वरदान को लिए हुए थे और उनके बगल में शीतल खड़ी नजर आईं। बता दें, विक्रांत और शीतल ने साल 2015 में डेटिंग शुरू की थी। नवंबर 2019 में उनकी सगाई हुई और दोनों ने 14 फरवरी, 2022 को हिमाचल प्रदेश में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। विक्रांत मैसी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुद को मंझे हुए कलाकार के तौर पर स्थापित कर चुके हैं। क्रिटिक्स भी उनके अभिनय की तारीफ करते हैं और फैंस भी उनके मुरीद हैं। उनके करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 'धूम मचाओ धूम' के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'लुटेरा', 'दिल धड़कने दो', 'हाफ गर्लफ्रेंड', '12वीं फेल', 'छपाक' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में नजर आए। अभिनेता की पिछली रिलीज गोधरा कांड पर बनी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ थी, जिसमें उनके साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना अहम भूमिका में थीं। विक्रांत की अपकमिंग फिल्म 'यार जिगरी' और 'आंखों की गुस्ताखियां' है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड