'मुसीबत की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ था, हूं और रहूंगा', अर्नब गोस्वामी संग बातचीत में बोले शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- अभिषेक बनर्जी मेरे नेता नहीं...

Shatrughan Sinha Exclusive Interview: शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा कि अभिषेक बनर्जी मेरे नेता नहीं हैं और कभी मेरे नेता नहीं थे। मैं उन्हें एक सहयोगी की तरह देखता हूं। केवल ममता बनर्जी ही मेरी नेता हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shatrughan Sinha on TMC Split
TMC में बगावत पर शत्रुघ्न सिन्हा | Image: Republic

Shatrughan Sinha: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसदों की बागियों की लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल होने का दावा किया जा रहा था। हालांकि अब सांसद ने बगावत की अटकलों को खारिज कर दिया है। रिपब्लिक से एक्सक्लूसिव बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं इस मुसीबत की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ था, हूं और रहूंगा। नई दिशा में जाने का मेरा फिलहाल कोई इरादा नहीं है।

‘मैं सबसे बड़ा बागी हूं, लेकिन…’

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी संग बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जो लोग जा रहे हैं। हो सकता है कि कुछ लोगों को राज्यसभा खत्म हो रहा है, कुछ को दूसरी पार्टी से ऑफर मिल रहा हो, कई लोग डर और लालच तो कोई मजबूरी में ऐसा कर रहा हो। कुछ लोगों को लगता है कि पश्चिम बंगाल में हमारे विधायक हार गए, अब हमें सपोर्ट करेगा या नहीं? कैसे हम अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। CM सुवेंदु अधिकारी और उनकी सरकार का सपोर्ट मिलेगा या नहीं, केंद्र से साथ मिलेगा या नहीं, तो कुछ लोगों की घबराहट भी है।

सांसद ने कहा कि सबसे बड़ा बागी तो मैं हूं, लेकिन मैं स्पष्ट कहता हूं कि मैं इस तरह की हरकत नहीं करूंगा। किसी को मुसीबत की घड़ी में छोड़कर चला जाऊं।

अभिषेक बनर्जी कभी मेरे नेता नहीं थे- शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने इस दौरान साफ कहा कि अभिषेक बनर्जी मेरे नेता नहीं हैं और कभी मेरे नेता नहीं थे। मैं उन्हें एक सहयोगी की तरह देखता हूं। केवल ममता बनर्जी ही मेरी नेता हैं। 

Advertisement

उन्होंने बागी सांसदों पर भी सवाल उठाया और कहा कि एक बात मैं अपने दोस्तों और पार्टी में अपने साथियों से पूछना चाहता हूं कि क्या ये सही समय है जब जख्मों पर मरहम लगाने का समय है, तो आप जख्मों को कुरेद रहे हैं। अभी आपको इन मुद्दों को निकालना था तो हार के बाद क्यों? पहले क्यों नहीं कहा? पार्टी के अंदर क्यों कहा? सारी शिकायतें आपको अभी याद आ रही है। कल तो आप दीदी दीदी कर रहे थे। उनको कॉपी कर रहे थे।

इस दौरान TMC सांसद ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह (ममता) ऐसी स्थिति को संभालने में काबिल हैं और वह काफी अच्छे से संभाल रही हैं, चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

PM मोदी की तारीफ में किए गए पोस्ट पर भी सफाई

PM मोदी की तारीफ वाले पोस्ट पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह हमारे दोस्त हैं। वह आपके प्रधानमंत्री हैं, मेरे प्रधानमंत्री हैं और देश के प्रधानमंत्री हैं। चूंकि उन्होंने ऑफिस में 12 साल पूरे कर लिए हैं, अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल, इसलिए उन्हें निश्चित रूप से बधाई दी जानी चाहिए, इसलिए मैंने यह सच्ची स्पोर्ट्समैन स्पिरिट से ऐसा किया।

यह भी पढ़ें: हाफ पैंट में 'पुष्पा', पुलिस ने फाल्टा सीट से मैदान छोड़कर भागने वाले TMC नेता जहांगीर खान की निकाली परेड, VIDEO

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड