सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, UP से तीन शार्प शूटर्स गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज

PA Chandranath Rath Murder Case: अज्ञात हमलावरों ने प्‍वाइंट ब्‍लैंक रेंज से 8 राउंड फायरिंग की, जिससे पीए चंद्रनाथ रथ की मौके पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रनाथ रथ के सीने में दो और पेट में एक गोली लगी थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PA Chandranath Rath Murder Case
पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामला | Image: Republic

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यूपी से तीन शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को रात में ही कोलकाता लाया गया और आज (11 मई) को इनकी पेशी बारासात कोर्ट में होगी।

6 मई की रात हुई थी चंद्रनाथ की हत्या

पश्चिम बंगाल में आए चुनाव नतीजों के बाद 6 मई की रात को मध्यमग्राम में सुवेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या हुई थी। पहली एसयूवी को उनके घर के पास एक कार ने रोका गया और इसके बाद बाइक सवार हथियारबंद लोगों ने उन पर बेहद करीब से गोलियां चलाईं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

अज्ञात हमलावरों ने प्‍वाइंट ब्‍लैंक रेंज से 8 राउंड फायरिंग की गई जिससे चंद्रनाथ की मौके पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रनाथ रथ के सीने में दो और पेट में एक गोली लगी थी। रिपोर्ट में अधिक रक्‍तस्राव के चलते मौत होना बताया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक हमलावर सीधे चंद्रनाथ की गाड़ी के सामने पहुंचे और खिड़की के पास से पिस्टल सटाकर गोली चलाई। इस वारदात को बहुत ही सुनियोजित योजना के तहत अंजाम दिया गया। घटना में इस्तेमाल हुई गाड़ी की नंबर प्लेट नकली थी। सिलीगुड़ी के एक शख्स ने OLX पर इस कार को बेचने का विज्ञापन दिया था। हमलावरों ने उसे देखकर नकली नंबर प्लेटें बनवाई थीं।

Advertisement

कौन थे चंद्रनाथ रथ?

चंद्रनाथ रथ बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के सबसे करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे। वह पूर्व मेदिनीपुर जिले के चंडीपुर में जन्मे थे। वह भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी थे। उन्होंने वॉलंटरी रिटायरमेंट (VRS) लेने के बाद कुछ वक्त तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। बाद में उनका झुकाव राजनीति की दिशा में हो गया और उन्होंने 2019 के आसपास सुवेंदु अधिकारी के साथ काम की शुरुआत की। तब सुवेंदु अधिकारी ममता सरकार में मंत्री हुआ करते थे।

इसके बाद साल 2020 में सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा, तब भी रथ 'साए'  की तरह उनके साथ थे। अधिकारी के साथ-साथ उन्होंने भी बीजेपी ज्वॉइन कर ली। बीजेपी नेताओं का  कहना कि चंद्रनाथ रथ सिर्फ पीए नहीं थे, बल्कि रणनीति और संगठन समेत कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाला करते थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: '1,00,000 करोड़ रुपये का नुकसान...', PM मोदी की अपील के बाद अब हरदीप सिंह पुरी ने देश की जनता के सामने रखे आंकड़े, कुछ बड़ा होने वाला है?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड