BREAKING: उद्धव गुट के बाद अब शरद पवार गुट में बगावत, कई MP-MLA सुनेत्रा पवार के संपर्क में; सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

महाराष्‍ट्र में एक बड़े सियासी हलचल की खबर है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि, अब तक किसी नेता ने सार्वजनिक तौर पर ऐसा दावा नहीं किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sharad pawar mps mlas in touch with Sunetra Pawar party sources said
'तेजस्वी को प्रपोज करने के लिए पैरेंट से परमीशन' वाले बयान पर ट्रोल हुए करण कुंद्रा तो दिया करारा जवाब, बोले- भारत में पैदा हुए हो या कार्दशियन के घर | Image: X

महाराष्‍ट्र में एक बड़े सियासी हलचल की खबर है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि, अब तक किसी नेता ने सार्वजनिक तौर पर ऐसा दावा नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक राकंपा एसपी के कुछ सांसद एनसीपी के साथ संपर्क में हैं। कहा जा रहा है कि इसे लेकर गतिविधियां जारी हैं। खबर है कि चर्चा के दौरान सांसद पार्थ पवार भी मौजूद थे। फिलहाल, ये नेता कौन हैं, इसे लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं सकी है।

कहा यह भी जा रहा है कि सीनियर पवार जल्द ही सांसदों के साथ बैठक कर सकते हैं। वार्ता के अनुसार, इन घटनाक्रमों से चिंतित होकर, शरद पवार कथित तौर पर अपनी पार्टी के भीतर ऐसी किसी भी स्थिति को टालने की कोशिश में हैं। आशा की जा रही है कि प्रस्तावित बैठक के दौरान वह सांसदों के साथ बातचीत करेंगे, उनकी चिंताओं और शिकायतों को सुनेंगे और आंतरिक संवाद को मजबूत करेंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- चरित्रहनन बर्दाश्‍त नहीं...अनुष्‍का के भाई आकाश पर फायर हुए तेज प्रताप यादव; जानिए क्या है पूरा मामला और बीच में क्यों आया लॉरेंस बिश्नोई का नाम

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड