अपडेटेड 23 September 2023 at 07:45 IST

Shani Upay: शनि के प्रकोप से चाहते हैं बचना, अपना लें ये आसान उपाय; हो जाएंगे प्रसन्न

Shani ko Khush karne ke Upay: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको शनिवार के दिन ये उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय (फोटो : Shutterstock)
शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Shani Dev ko Khush karne ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि भगवान को समर्पित किया गया है। पुराणों में शनि देव को धर्मराज और न्याय का देवता माना गया है। व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार शनि देव उन्हें फल देते हैं। कई बार आपने सुना होगा कि कुंडली में शनि दोष है या शनि भारी है। इसका मतलब ये होता है कि आपके जीवन में शनि का प्रकोप है और अब आपको अपने कर्मों और पूजा पाठ के जरिए उन्हें प्रसन्न कर उनके प्रकोप को कम करना है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • शनि देव को करना है खुश? 
  • अपना लें ये उपाय
  • बनी रहेगी शनि देव की कृपा

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर शनि देव की दृष्टि आपकी राशि पर बिगड़ जाए तो इससे आपके जीवन में कष्टों का आगमन हो सकता है। आपको नौकरी और व्यापार में कई सारी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आपको शनिदेव को प्रसन्न करना चाहिए ताकि वह आपके सारे कष्टों को खत्म कर दें। इसके लिए आपको शनिवार के दिन कुछ उपायों को अपनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि देव को खुश करने के उपायों के बारे में। 

दान करें

अगर आप चाहते हैं कि शनि देव की कृपा आप पर बरसने लग जाए तो आपको जरूरतमंदो और गरीबों को जरूरत की चीजे दान करनी चाहिए। इसके अलावा आप उन्हें काले चने, काले तिल, उड़द दाल और वस्त्र दान कर सकते हैं। 

Advertisement

शनि मंत्र

शनिवार को सुबह नहाकर सबसे पहले शनि देव की पूजा करें। इस दौरान आपको शनि भगवान के मंत्रों का जाप करना है। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। 
मंत्रः-  ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः 
मंत्रः- ॐ शं शनिश्चरायै नमः 

Advertisement

शनिदेव यंत्र का पूजन

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप अपने मंदिर में शनिदेव यंत्र स्थापित करें और हमेशा सच्चे मन के साथ इस यंत्र की पूजा अर्चना करें। इससे आपके सारे कष्ट दूर होने लगेंगे। 

कुत्तों की सेवा

शनिदेव की कृपा पाने के लिए आपको कुत्तों की सेवा और देखभाल करनी शुरू कर देनी चाहिए। आप उन्हें खाना खिलाएं और उनकी देखभाल करें। इससे आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। 

ये भी पढ़ें : Ganesh Visarjan 2023: करने जा रहे हैं गणपति बप्पा की विदाई, जान लें विसर्जन की पूरी पूजा विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 September 2023 at 07:34 IST