अपडेटेड 13 February 2024 at 14:36 IST
BREAKING: किसान आंदोलन पर अबतक की सबसे बड़ी खबर, शंभू बॉर्डर पर छोड़े आंसू गैस के गोले
BREAKING: शंभू बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। विरोध कर रहे किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।
- भारत
- 2 min read

Farmer Protest BREAKING: हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। किसानों का कारवां दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। वहीं पुलिस भी लगातार सुरक्षा को बढ़ाती जा रही है। बॉर्डरों को सील कर दिया गया है, जिसकी वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से आंसू गैस छोड़े जाने के बाद किसान पीछे हट गए। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च की वजह से DND क्षेत्र में ट्रैफिक जाम देखा गया। ट्रैफिक जाम के चलते गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है। इसके साथ ही शंभू बॉर्डर पर पथराव की खबर भी सामने आ रही है।
पुलिस पर आंदोलनकारियों ने किया पथराव
दिल्ली से सटे हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारियों ने पुलिस के ऊपर पथराव भी किया है। पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। वहीं किसान भी दिल्ली चलो मार्च के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 13 February 2024 at 12:09 IST