अपडेटेड 29 February 2024 at 12:38 IST

ना चेहरे पर शिकन, ना घिनौनी करतूत का पछतावा... पेशी पर शाहजहां शेख की अकड़ का वीडियो देखा क्या?

Shahjahan Sheikh: अगर आप सोच रहे होंगे कि जिस घिनौने अपराध की जुर्म में शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया गया है, क्या इसका अफसोस उन्हें है? जवाब है नहीं।

Follow : Google News Icon  

संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। 55 दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार संदेशखाली के 'खलनायक' को पश्चिम बंगाल पुलिस ने दबोचा। हैरान करने वाली बात ये है कि शाहजहां शेख इतने दिनों से संदेशखाली के पास ही छिपा था लेकिन पुलिस की पहुंच से बाहर था। इसके गिरफ्तारी के बाद भी ममता सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आप सोच रहे होंगे कि जिस घिनौने अपराध की जुर्म में शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया गया है, क्या इसका अफसोस उन्हें है? जवाब है नहीं। महिलाओं से जमीन हड़पने और उनके साथ उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुए शाहजहां शेख की अकड़ पुलिस की पकड़ में आने के बाद भी कायम है।

शाहजहां हुए गिरफ्तार मगर टशन कायम

पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमले के आरोप में TMC नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, शेख पर सिर्फ यही आरोप नहीं बल्कि हत्या, उत्पीड़न और जमीन हड़पने जैसे 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन जब उसे गुरुवार को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसके चेहरे पर एक शिकन भी नहीं थी। वो बड़े आराम से पुलिस के साथ जा रहा था और चेहरे भी झुके हुए नहीं थे।

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस की गिरफ्त में भी शाहजहां शेख बिल्कुल निडर नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है मानो इतना बड़ा जुर्म करने के बाद भी उसे पता है कि वो जल्द कानून के हाथ से निकल जाएगा। गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे उसे कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ जाते वक्त शाहजहां ने वहां खड़े कुछ लोगों को उंगली ऊपर कर कुछ इशारा किया।

Advertisement

बीजेपी ने बोला हमला

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो शेयर कर कहा, ''संदेशखाली के खलनायक शाहजहां के अहंकार और आत्मविश्वास को देखिए। क्या ये आदमी गिरफ्तार हो गया है या वह राजकीय अतिथि और वीआईपी है? यह स्पष्ट है कि 50 दिनों तक उनका बचाव किया गया और अब केंद्रीय एजेंसियों से बचने के लिए बंगाल पुलिस टीएमसी के निर्देश पर उनके साथ वीआईपी जैसा व्यवहार कर रही है।

इसे भी पढ़ें: ईंट उठाने वाला शाहजहां शेख कैसे बना अरबों का मालिक, संदेशखाली के 'खलनायक' के बारे में जानें सबकुछ

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 29 February 2024 at 12:31 IST