अपडेटेड 29 January 2023 at 14:38 IST
Shaheed Diwas 2023: किसकी याद में मनाया जाता है शहीद दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व
Shaheed Diwas 2023: शहीद दिवस 23 मार्च और 30 जनवरी को मनाया जाता है। शहीद दिवस को दो तारीख में मनाने के पीछे क्या वजह है, इसके लिए आपको इतिहास को जानना जरूरी है।
- भारत
- 2 min read

Shaheed Diwas 2023: 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या हुई थी, वहीं 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी, इसलिए इन अमर शहीदों की याद में 23 मार्च और 30 जनवरी को भी शहीद दिवस मनाया जाता है। 30 जनवरी 1948 की शाम में बिड़ला हाउस में महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी।
शहीद दिवस क्या है?
भारत में शहीद दिवस 2 अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है जिन्होंने देश के लिए हंसते- हंसते अपना प्राणों का बलिदान दे दिया। 30 जनवरी को शहीद दिवस महात्मा गांधी की याद में मनाया जाता है और 23 मार्च को यह दिन भारत के तीन बहादुर क्रांतिकारियों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव की याद में मनाया जाता है। 23 मार्च, 1931 को इन तीनों क्रांतिकारियों को लाहौर में फांसी दी गई थी।
यह पढ़ें: लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के विशेष अतिथियों में आंगनवाड़ी कर्मी, रेहड़ी पटरी वाले शामिल
23 मार्च को शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है?
27 सितंबर 1907 को तत्कालीन पश्चिमी पंजाब के लायलपुर में जन्मे भगत सिंह ने मात्र 23 वर्ष की आयु में फांसी के फंदे को चूमकर राजगुरू और सुखदेव के साथ अपने प्राण मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए न्योछावर कर दिए थे। भगत सिंह को 24 मार्च 1931 को फांसी दी जानी थी, लेकिन उन्हें 11 घंटे पहले ही 23 मार्च 1931 को शाम 7:30 फांसी पर चढ़ा दिया गया। फांसी के समय कहा जाता है कि भगत सिंह मुस्कुरा रहे थे और उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए फांसी के फंदे को चूमा था।
Advertisement
कुछ लोग कहते हैं कि भगत सिंह की आखिरी इच्छा थी कि उन्हें फांसी पर लटकाने की जगह गोली मार दी जाए। ब्रिटिश शासन के दौरान भी, उनके बलिदान ने कई लोगों को आगे आने और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। यही कारण है कि इन तीनों क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाता है।
यह पढ़ें: Independence Day 2022: सिर्फ भारत ही नहीं, ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस
Advertisement
Published By : Rashmi Agarwal
पब्लिश्ड 29 January 2023 at 14:38 IST