अपडेटेड 6 October 2023 at 17:24 IST
'तुमसे शादी करूंगा...' झांसा देकर शहबाज करता रहा रेप; फिर कहा- मुस्लिम बन जाओ, MP में लव जिहाद जैसा मामला
FIR के मुताबिक पीड़ित की मुलाकात आरोपी शहबाज खान से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। आरोपी ने पीड़ित को एक रेस्टोरेंट में बुलाकर शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए।
- भारत
- 2 min read

हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर लव जेहाद के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के दमोह का है। आरोप है कि पहले शहबाज खान ने पीड़ित को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर रेप को अंजाम दिया। अब आरोपी शहबाज पीड़ित पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाब बना रहा है।
खबर में आगे पढ़ें...
- 'शादी करनी है, तो इस्लाम कुबूल करो...'
- झांसा देकर रेप करता रहा शहबाज
- पीड़ित ने उठाई अपने हक के लिए आवाज
आरोपी शहबाज खान के खिलाफ पीड़ित ने दमोह कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने शहर के धगट चौराहा के करीब रहने वाले आरोपी शहबाज पिता नसीर खान पर शादी के नाम पर दुष्कर्म करने और शादी करने से पहले इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाब बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने देर रात करीब 1 बजे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पूरा दिन बैठी रही पीड़ित
पीड़ित युवती ने कोतवाली पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि वो गुरुवार शाम 6 बजे कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने उसे देर रात तक कोतवाली में बिठाए रखा और कई तरह के बहाने करती रही। जब पीड़ित FIR के लिए थाने में बैठी रही तो देर रात करीब 1 बजे FIR दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।
Advertisement
(आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज)
शांदी का झांसा देकर रेप
FIR के मुताबिक पीड़ित की मुलाकात आरोपी शहबाज खान से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती होने लगी और मिलने लगे। आरोपी ने पीड़ित को एक रेस्टोरेंट में बुलाकर शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने कई बार पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
Advertisement
'शादी करने है तो इस्लाम अपनाओ'
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी शहबाज खान उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसने कहा था कि 'शादी करनी है तो इस्लाम धर्म अपनाना पड़ेगा और अगर यह बात किसी को बताई तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा।' फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 October 2023 at 17:24 IST
